एनडीए कांग्रेस को राजद से मुकाबले के लिए नहीं मिल रहा है कोई उम्मीदवार-विजय प्रकाश

एमएलसी चुनाव पर राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर वार-प्रतिवार 

Patna– राजद नेता और पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने एनडीए और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि राजद ने एक माह पहले ही एमएलसी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी, लेकिन एनडीए और कांग्रेस को अब तक कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा, उन्हे अब भी वैसे उम्मीदवारों की खोज है, जो हमारे उम्मीदवारों को टक्कर दे सकें.

इसके जवाब में जदयू प्रवक्ता नीरज सिंह ने राजद पर पैसे लेकर उम्मीदवार उतारने का आरोप मढ़ दिया.  नीरज सिंह ने कहा कि राजद ने महागठबंधन को दरकिनार कर दिया. राजद ने पैसे वालों को राजद का टिकट दे दिया और कांग्रेस को छोड़ दिया.

लेकिन एनडीए में सभी घटक दलों के साथ मिलकर फैसला लिया जाएगा. एनडीए की सरकार ने समाज के हर वर्ग के लोगों को पंचायत प्रतिनिधि बनने का मौका दिया. एनडीए समाज के हर हिस्से का विकास के लिए काम कर रहा है, लेकिन जीत का सपना राजद देख रहा है. तारापुर और कुशेश्वर स्थान में लालू प्रसाद के रहने के बावजूद भी जीत नहीं मिली.

इस बीच कांग्रेस ने अपने 8 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने कटिहार- सुनील कुमार यादव, पश्चिमी चंपारण- आफाक अहमद, खगड़िया- राजीव कुमार, सीतामढ़ी- शिवहर- नूरी बैगम, मधुबनी- सुबोध मंडल,सीवान- अशोक सिंह ,सारण- सुशांत सिंह, मुजफ्फरपुर- अजय यादव को उतारा है.

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...