बिहार चुनाव 2025 : मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी ने छठ और बिहारी अस्मिता के बहाने राजद-कांग्रेस पर हमला, जंगलराज की बताई 5 पहचान

बिहार चुनाव 2025 : मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी ने छठ और बिहारी अस्मिता के बहाने राजद-कांग्रेस पर हमला, जंगलराज की बताई 5 पहचान

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर स्थित चीनी मिल मैदान में अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए मैथिली में जनता का अभिनंदन करते हुए खुदीराम बोस और जुब्बा सहनी को याद किया। उन्होंने कहा की छठ के बाद हमारी पहली सभा है।

DIARCH Group 22Scope News

छठ को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान – PM मोदी

छठ महापर्व समता, ममता और समाजिक समरसता का प्रतीक बताया। जिसमें समाज के सभी वर्ग को लोग शामिल होते हैं। छठ पर्व देश का महागौरव है। हमारी सरकार यूनेस्को की सूची में छठ का नाम दर्ज कराने को लेकर प्रयासरत है।
छठ के सर्वक्षेष्ठ गीतों के रचनाकार और गीतकारों को सम्मानित किया जाएगा। नागालैड और विदेशी महिला द्वारा छठ पर्व के गीत गाने और छठ पूजन को अप्रतिम बताया।

नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस-RJD ने किया छठ का अपमान

वहीं उन्होंने कांग्रेसराजद पर छठ मैया के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि हम देश विदेश में छठ की महत्ता को फैलाने में लगे हैं और ये छठ व्रत करने वालों को ड्रामेबाजी कहते हैं। यह बिहारियों के स्वाभिमान का सवाल है, छठ के अपमान का सवाल है। ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करना है। छठ के गौरव को फैलाना एनडीए की सबसे पहली प्राथिकता है। विकसित बिहार के लिए बिहार का विकसित होना अत्यंत जरूरी है। ये काम राजद-कांग्रेस की सरकार कभी नही कर सकती है। ये सिर्फ ठगने का काम करते हैं।

PM Modi Muz 22Scope News

राजद- कांग्रेस की 5 पहचान – कट्टा, क्रुरता, कटुता , कुशासन और करप्शन

पीएम मोदी ने कहा कि कट्टा, क्रुरता, कटुता, कुशासन और भ्रष्टाचार है। राजद-कांग्रेस की पहचान है। ऐसे जगह कानून दम तोड़ देता है। समाजिक सदभाव खत्म हो जाता है। विकास और समाजिक न्याय कभी नही हो पाता है। सिर्फ कुछ परिवार ही ऐसे माहौल में फलते फूलते है। ऐसे लोगों से समाज और बिहार का भला नहीं हो सकता है।

बिहार का हो रहा विकास, मछली उत्पादन में बना आत्मनिर्भर

बिहार के विकास के लिए जमीन, बिजली, कनेक्टिविटी से बिहार का विकास संभव हो सकता है लेकिन इनसे ऐसी उम्मीद कभी नहीं की जाती है। बिहार का विकास हो रहा है अब बिहार मखाना प्रोसेसिंग, आईटी पार्क, लेदर पार्क और फूड प्रोसेसिंग का हब बनने जा रहा है। बिहार अब मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हो रहा है। अब मछली दूसरे राज्यों में भी भेज रहा है।

PM Modi Muz 1 22Scope News

अब बिहार में नहीं होगा पलायन

अब बिहार से पलायन नही होगा। बिहार के विकास के लिए ही ये सभी काम करेंगे। पढाई, कमाई, दवाई और सिंचाई पर यही होगा काम। जीएसटी बचत अभियान का असर दिख रहा है, दो पहिये वाहनों आदि की बिक्री बढ़ी है। राजद-कांग्रेस के शासन में गाडियां निकलते ही शो रूम से पीछे लग जाते थे। राजद-कांग्रेस की शासन में जंगलराज के कारण पलायन बहुत तेजी से हुआ। मुजफ्फपुर का चर्चित गोलू अपहरण कांड की चर्चा की और जंगलराज की बानगी बताई।

मुजफ्फरपुर का रेलवे स्टेशन और पताही एयरपोर्ट बनेगा पहचान

बिहार के किसानों की कतरनी और मरचा को जीआई टैग मिला है। कतरनी की खूशबु देश से लेकर अब विदेश में भी फैलेगी। मुजफ्फरपुर का रेलवे स्टेशन और पताही एयरपोर्ट बिहार की पहचान बनेगी। पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर की घरती को राजनीतिक, साहित्यिक रूप से उर्वर बताते हुए यहां के नेताओं और शिक्षाविदों को याद किया।

PM Modi Muz 2 22Scope News

बाबासाहेब के नाम पर बने भीम ऐप ने पकड़ी रफ्तार

बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि उनकी याद में ही भीम ऐप बनाया गया जो आज देश की पहचान बन गया है। डिजीटल ट्रांजेक्शन अब रफ्तार पकड़ चुकी है। छोटे कारोबारी से लेकर बड़े उद्योगपति तक सभी डिजीटल लेन देन कर रहे हैं।

NDA सरकार की प्राथमिकता है महिला विकास

नीतीश सरकार में महिलाओं के खुब काम किया है, फिर से एनडीए सरकार बनेगी तो उद्योग के लिए दो-दो लाख रुपए दिए जाएंगे। अभी एक करोड़ 30 लाख बहनों के खातों में 10 हजार रुपए भेजने का काम किया है। एनडीए सरकार की प्राथमिकता महिला सशक्तिकरण है।

यह भी देखें :

RJD-कांग्रेस बुरी तरह घबरा गई है, हमें गालियां देने का काम कर रही है

ये नामदार-कामदार को भर-भर के 24 घंटे गालियां दे रहे हैं इन्हें ये बात हजम नहीं हो रही है। इनका संबंध तेल पानी का है एक गिलास में हैं लेकिन अंदर से एक नहीं है, आपस में एक नहीं हैं। इस बार राजद-कांग्रेस को सबसे कम सीट मिलने वाली है इससे ये बुरी तरह घबरा गए हैं।

BJP सांसद सहित नेताओं ने PM मोदी का किया स्वागत

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय राज्य जलशक्ति मंत्री राजभूषण निषाद सहित बीजेपी सांसद सहित नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। केंद्रीय राज्य जलशक्ति मंत्री राजभूषण निषाद ने निषाद समाज को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार के उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में बिहार का चहुंमुखी विकास हुआ है। साथ ही गठबंधन के सभी दलों को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व मिला है।

PM Modi Muz 3 22Scope News

ये भी पढ़े :  सरदार पटेल की 105 वीं जयंती पर गृहमंत्री की प्रेसवार्ता,लौह पुरूष को दी श्रद्धांजलि

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव...

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।...

Farmer Registry Bihar: किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय सिन्हा ने...

 बिहार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत हो गई है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इससे किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं...

Ration Home Delivery Bihar: 80 साल से अधिक बुजुर्गों को घर...

बिहार सरकार 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। मंत्री अशोक चौधरी ने पायलट...

Private School Rules Bihar: फीस मनमानी पर सरकार सख्त, CM सम्राट...

 बिहार में निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुल्क पारदर्शिता, यूनिफॉर्म और किताब खरीद में अभिभावकों को बड़ी...

PNG Connection Bihar: कॉलोनी और अपार्टमेंट में Pipe Natural Gas कनेक्शन...

 बिहार में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समीक्षा बैठक की। कॉलोनी और अपार्टमेंट में PNG सुविधा तेज करने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img