कर्णपुरा में JDU प्रत्याशी पप्पू पांडे का भव्य स्वागत, समर्थकों ने किया दूध से अभिषेक और सिक्कों से तौल

गोपालगंज : गोपालगंज जिला के कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र संख्या-102 के रामपुर खरेया पंचायत स्थित कर्णपुरा गांव में बुधवार को जदयू प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के जनसंपर्क अभियान के दौरान भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने उनका दूध से अभिषेक कर चांदी का मुकुट पहनाया और सिक्कों से तौलने की रस्म निभाई। कार्यक्रम के बाद जदयू विधायक प्रत्याशी पप्पू पांडेय घोड़े पर सवार होकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान पर निकले। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पुनः विजय की कामना की।

DIARCH Group 22Scope News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बह रही है – पप्पू पांडे

सभा को संबोधित करते हुए पप्पू पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में अपराध का बोलबाला था, लेकिन आज राज्य विकास, सड़क, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बन चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर विकास व सेवा के आधार पर मतदान करें। पांडे ने कहा कि मेरे लिए हर मतदाता समान है। मैं सदैव जनता की सेवा में समर्पित रहा हूं और आगे भी रहूंगा।

कुछ नेता केवल चुनाव के समय जनता के बीच आते हैं, लेकिन चुनाव के बाद गायब हो जाते हैं – JDU प्रत्याशी

अन्य प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ नेता केवल चुनाव के समय जनता के बीच आते हैं, लेकिन चुनाव के बाद गायब हो जाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी क्षेत्र के विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे। जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने नेता के समर्थन में जमकर नारे लगाए और उत्साह प्रकट किया।

यह भी पढ़े : नीतीश आज कई सभाओं में गरजे, कहा- मैं वहीं बिहार हूं, जहां पहले युवाओं के हाथों में डिग्रियां तो थीं लेकिन नौकरी नहीं

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...