नीतीश आज कई सभाओं में गरजे, कहा- मैं वहीं बिहार हूं, जहां पहले युवाओं के हाथों में डिग्रियां तो थीं लेकिन नौकरी नहीं

मुंगेर/बेगूसराय/लखीसराय : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। नीतीश रोज कम से कम तीन से चार जनसभा कर रहे हैं। आज यानी 30 अक्टूबर को पहली सभा मुंगेर जिले के जमालपुर विधानसभा, दूसरी सभा बेगूसराय जिले के खोदाबंदपुर और तीसरी सभा लखरीसराय जिले के हलसी विधानसभा में चुनावी रैली को संबोधित किया। उनके साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के अलावा एनडीए के कई नेता मौजूद रहे।

DIARCH Group 22Scope News

जीतेगा NDA, जीतेगा बिहार – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खोदाबंदपुर (बेगूसराय) में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने चेरिया बरियारपुर विधानसभा से जदयू प्रत्याशी अभिषेक आनंद और बखरी विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी संजय पासवान के पक्ष में मतदान की अपील की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की सम्मानित जनता से अपील की कि वे एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं और बिहार में फिर से एक मजबूत एनडीए सरकार के गठन में अपना योगदान दें।

Nitish Rally 2 22Scope News

नीतीश ने कहा- एक दौर था जब बिहार में शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डरते थे

नीतीश कुमार ने कहा कि एक दौर था जब बिहार में शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डरते थे। राज्य में अपहरण और अपराध का साया था। लेकिन अब बिहार खुले में सांस लेता है, अब डर नहीं, सुरक्षा है। यह नया बिहार है, यह नीतीश कुमार का बिहार है। जब 2005 में हमने सीएम पद संभाला, तब बिहार भय से बाहर निकला और कानून के राज में लौटा। बिजली, सड़क, पेयजल, अस्पताल की व्यवस्था ठीक की गई। पहले सत्ता परिवार के इर्द-गिर्द घूमती थी, हमने परिवारवाद की जगह विकासवाद को प्राथमिकता दी।

यह भी देखें :

युवा रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में भटकने को मजबूर थे – नीतीश

उन्होंने कहा कि मैं वहीं बिहार हूं, जहां पहले युवाओं के हाथों में डिग्रियां तो थीं लेकिन नौकरी नहीं। युवा रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में भटकने को मजबूर थे। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। नीतीश कुमार ने राज्य में सरकारी नौकरियों और रोजगार के अनगिनत अवसर सृजित किए हैं। आज बिहार का युवा यहीं रहकर अपने सपनों को साकार कर रहा है। यह नया बिहार है, यह नीतीश कुमार का बिहार है।

Nitish Rally 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : झमाझम बारिश के बीच CM नीतीश का भाषण सुनने पहुंचे लोग, लालू-राबड़ी शासनकाल की दिलाई याद

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...