नीतीश का बांका में चुनावी शंखनाद, कहा- 2005 के पहले था ‘भय और भाई’ का राज, अब है कानून का शासन

बांका : बांका विधानसभा चुनाव अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी तीन नवंबर को रजौन और शंभूगंज में जनसभाएं की। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में डर और अपराध का माहौल था, लेकिन अब भयमुक्त और विकासशील बिहार बना है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2020 का वादा पूरा हो गया है। 10 लाख सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और 40 से 50 लाख लोगों को रोजगार मिला है, जबकि अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

DIARCH Group 22Scope News

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पंचायतों में 50 फीसदी, पुलिस व सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण दिया है – नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पंचायतों में 50 फीसदी, पुलिस और सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण दिया है। नीतीश ने बताया कि ‘जीविका’ समूह से अबतक एक करोड़ 40 लाख महिलाएं जुड़ी हैं, जो आत्मनिर्भर बिहार का प्रतीक हैं।

यह भी देखें :

अब बिहार की महिलाएं राजनीति और विकास दोनों की साथी हैं – मुख्यमंत्री

महिलाओं की भारी भीड़ देख मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि अब बिहार की महिलाएं राजनीति और विकास दोनों की साथी हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 15 साल तक परिवारवाद चला, विकास नहीं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में एनडीए भारी मतों से जीत दर्ज करेगा।

यह भी पढ़े : भागलपुर में सीएम नीतीश की चुनावी सभा, सरकार की उपलब्धियों की दिलाई याद, एनडीए के पक्ष में जनसमर्थन की अपील की

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...