लौरिया में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ , भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद, दो गिरफ्तार

लौरिया में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ , भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद, दो गिरफ्तार

पश्चिम चंपारणमिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ – जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लौरिया थाना क्षेत्र के डुमरा देवराज गांव में एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बड़ी मात्रा में हथियार एवं हथियार निर्माण के उपकरण बरामद किए हैं।

गुप्त सुचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस को सुचना मिली थी कि शंकर शर्मा और अजय शर्मा अपने घर में अवैध रूप से देशी पिस्तौल और कट्टा बनाकर बेचने का काम करते हैं। सूचना की पुष्टि के बाद बेतिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 विवेक दीप के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, रामनगर बगहा लौरिया, गोवर्धना थाना, रामनगर थाना एवं जिला सूचना इकाई DIU की संयुक्त टीम बनाई गई।

Goal 7 22Scope News

एक देशी कट्टा,एक एकनाली बंदूक,एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल सहित कई औजार बरामद

 इस संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने शंकर शर्मा पिता स्व. बिंदेश्वरी शर्मा और अजय शर्मा पिता पंकज शर्मा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके घर से एक देशी कट्टा,एक एकनाली बंदूक,एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल,पाँच जिंदा कारतूस,एक मिसफायर कारतूस,एक खोखा,एक पिस्टल मैगजीन पिस्टल के कई हिस्से हथौड़ी, हैमर, ट्रिगर, स्प्रिंग गाइड, बैरल आदि सहित हथियार बनाने और मापने वाले 31 उपकरणों का पूरा सेट, जिनमें रेती, हथौड़ी, ड्रिल, गेज, फ्लायर, स्क्रूड्राइवर, क्लिनिंग रॉड जैसी चीजें बरामद किया हैं।

लंबे समय से सक्रिय था यह गैंग

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था और हथियार निर्माण के उपकरणों की आपूर्ति बाहर से होती थी। इस कार्रवाई से जिले में अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

एसपी कार्यालय ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि जिले में कानून व्यवस्था पर असर डालने वाले अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर लौरिया थाना कांड संख्या 463/25 दिनांक 03.11.2025 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं (25(1-बी)(ए), 25(1-ए), 26(1), 35) में मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़े :  बिहार चुनाव 2025: पहले चरण का चुनाव प्रचार आज होगा खत्म, दिग्गजों का अंतिम दौरा तेज

दीपक कुमार की रिपोर्ट

 

Highlights

Saffrn

Trending News

Jharkhand Climate Change Impact: मई में बदला मौसम का मिजाज, झारखंड...

 झारखंड में क्लाइमेट चेंज का असर साफ दिख रहा है। मई में सामान्य से 73% अधिक बारिश दर्ज हुई, कई जिलों में तापमान सामान्य...

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img