लोकतंत्र के रंग में रंगा पटना, नीतू चंद्रा ने कहा, ‘जब युवा आगे बढ़ते हैं, लोकतंत्र मजबूत होता है

लोकतंत्र के रंग में रंगा पटना, नीतू चंद्रा ने कहा, ‘जब युवा आगे बढ़ते हैं, लोकतंत्र मजबूत होता है

पटना : राजधानी पटना के बी. डी. कॉलेज परिसर में लोकतंत्र का एक जीवंत उत्सव देखने को मिला। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की ओर से आयोजित एसवीईईपी (SVEEP) कार्यक्रम में युवाओं ने मतदाता जागरूकता का जोश और जिम्मेदारी दोनों का प्रदर्शन किया।

f596bb78 b109 42b2 8839 fbba0e43d878 22Scope News

a3db1fac 53db 490c ae7d c0974a288aab 22Scope News

f57a445c d113 447e a755 4b91c198436d 22Scope News

स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा ने कहा लोकतंत्र को मजबूती और ताकत है युवा

कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत के मार्गदर्शन में संचालित इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अभिनेत्री और स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा पहुंचीं, जिन्होंने छात्रों को मतदान के महत्व पर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिहार देश का सबसे युवा राज्य है और लोकतंत्र को मजबूत करने की सबसे बड़ी ताकत यहां के युवा हैं।

733f887f 56c0 490d 8ad0 94ea1306c48c 1 22Scope News

e025dcf2 6eb3 4cac af43 1c8317bf306e 22Scope News

स्वीप आइकॉन और नीतू चंद्रा बोली — इस बार मतदान प्रतिशत बढेगा

नीतू चंद्रा ने छात्रों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा, “मैं बिहार की बेटी हूं, इसलिए लोगों को जागरूक करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। जब युवा आगे बढ़ते हैं, तो लोकतंत्र और मजबूत होता है।” उन्होंने कहा कि इस बार वे राज्य के विभिन्न कॉलेजों में जाकर युवाओं, खासकर प्रथम बार मतदान करने वालों को मताधिकार के महत्व से परिचित करा रही हैं। नीतू चंद्रा ने कहा कि पिछले चुनावों में पटना में मतदान प्रतिशत कम रहा है, लेकिन इस बार माहौल बदला हुआ है। “जहां भी जा रही हूं, लोग वचन दे रहे हैं कि इस बार मतदान प्रतिशत पहले से अधिक होगा।”

c202a90d 1cd2 482f 87a5 920aeea0f545 22Scope News

बी. डी. कॉलेज में गूंजा ” मतदान हमारा अधिकार’, ‘हर वोट, मजबूत लोकतंत्र” का नारा

प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत और नीतू चंद्रा ने कार्यक्रम में एनएसएस और एनसीसी के छात्रों को फ्लैग ऑफ किया। इन छात्रों ने हाथों में स्लोगन वाले बैनर लेकर रैली निकाली और आस-पास के इलाकों में जनजागरण किया। ‘मतदान हमारा अधिकार’, ‘हर वोट, मजबूत लोकतंत्र’ जैसे नारों से कॉलेज परिसर गूंज उठा। प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, “युवाओं में मतदान के प्रति चेतना जगाना ही लोकतंत्र को सशक्त बनाना है। बी. डी. कॉलेज हमेशा ऐसे सामाजिक अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।”

29231bd9 fcf6 4a72 80ac 963e5df75760 22Scope News

छात्रों ने लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय सहभागिता का लिया संकल्प

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। आगामी 6 नवम्बर को पटना समेत 121 सीटों पर मतदान होना है, और बी. डी. कॉलेज के युवा मतदाता इस बार बदलाव की बयार लेकर आएंगे।

ये भी पढ़े :  दरभंगा में गरजे अमित शाह , AIIMS और IT PARK के बहाने गिनाई उपलब्धियां, राहुल की यात्रा को बताया ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’

BJP के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना है बांकीपुर सीट, पार्टी...

पटना : राजधानी पटना के बांकीपुर के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रहे नितिन नवीन को पार्टी आलाकमान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका...

बांकीपुर उपचुनाव की हुई घोषणा, 30 जुलाई को डाले जाएंगे वोट,...

पटना : भारत निर्वाचन आयोग ने राजधानी पटना की बेहद वीआईपी मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की...

BCKU Protest News: ECL मुख्यालय तक क्यों पहुंचा मजदूरों का सैलाब?...

BCKU Protest News: शनिवार को निरसा इलाके में कोयला कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। BCKU के बैनर तले, हज़ारों कर्मचारियों ने मुगमा मोड़ स्थित...