चंपारण में मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त, ईवीएम/वीवीपैट लेकर कर्मी रवाना , राज्य स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा ने की रिकार्ड तोड़ मतदान की अपील

 चंपारण में मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त, ईवीएम/वीवीपैट लेकर कर्मी रवाना , राज्य स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा ने की रिकार्ड तोड़ मतदान की अपील

पूर्वी चंपारण/ पश्चिमी चंपारण : पूर्वी चंपारण में 12 विधानसभा सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होना है, जिसको लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी बूथों पर पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी रियल-टाइम निगरानी के लिए जिला मुख्यालय और सभी अनुमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। वही पोलिंग पार्टी ईवीएम लेकर पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो गए है विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मॉडल बूथ बनाया गया है — इस प्रकार जिले में कुल 12 मॉडल बूथ स्थापित किए गए हैं। वहीं महिलाओं के लिए अलग से बूथ पिंक बूथ भी बनाए गए हैं, जहां पूरे स्टाफ की नियुक्ति महिला कर्मियों के रूप में की गई है।

DIARCH Group 22Scope News

डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा कि मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल अधिकारी और प्रेक्षक लगातार क्षेत्रीय दौरे पर हैं।

वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनाती की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या अव्यवस्था की संभावना को रोका जा सके।

पश्चिम चंपारण की 9 विधानसभा सीटों के लिये तैयारियां पुरी

वहीं पश्चिम चंपारण के 9 विधानसभा सीटों के मतदान के लिये भी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान दलों/सेक्टर पदाधिकारियों द्वारा जिन वाहनों के माध्यम से ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट का परिवहन किया जा रहा है। उनके वाहनों में लगाये गये GPS उपकरण अथवा Ele Traces मोबाईल ऐप के माध्यम से उनके मूवमेन्ट ट्रैकिंग की व्यवस्था की गयी है।

राज्य स्वीप आइकॉन अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने की रिकार्ड तोड़ मतदान की अपील

वोटरों को जागरूक करने के लिये जिसमें राज्य स्वीप आइकॉन अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने मतदाताओं से रिकार्ड तोड़ मतदान की अपील की। मोतिहारीं के गांधी सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित में खास कर महिला और युवाओं से मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।

ये भी पढ़े :  सैय्यद नासिर हुसैन ने कहा- NDA ने नकारात्मक तो महागठबंधन ने सकारात्मक मुद्दों पर लड़ा चुनाव

सोहराब आलम और दीपक कुमार की रिपोर्ट

 

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...