CM नीतीश ने सांसद वशिष्ठ नारायण के पुस्तक ‘लोकतंत्र के पहरूआ’ का किया विमोचन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सांसद व जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के लेखों एवं भाषणों के संग्रह पर आधारित पुस्तक ‘लोकतंत्र के पहरूआ’ का विमोचन 36 हार्डिंग रोड स्थित उनके आवास पर किया। लोकतंत्र के पहरूआ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिए यह खुशी की बात है कि वशिष्ठ नारायण सिंह के लेखों एवं भाषणों पर संग्रहित पुस्तक ‘लोकतंत्र के पहरुआ’ के विमोचन का अवसर मुझे मिला है।

वशिष्ठ नारायण सिंह ने विधायक, सांसद एवं मंत्री पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ जदयू पार्टी के लिए भी विभिन्न पदों पर बेहतर ढंग से काम किया है। हम हमेशा इनकी इज्जत करते रहे हैं। वशिष्ठ नारायण सिंह का सभी लोगों के साथ अच्छा रिश्ता है। मैं सभी से आग्रह करूंगा कि इस पुस्तक को जरूर पढ़ें। मेरी कामना है कि वशिष्ठ नारायण सिंह सक्रिय और स्वस्थ रहें। मेरा उनसे आग्रह है कि लोगों को उनकी जिम्मेवारियों के प्रति प्रेरित करते रहें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, दिल्ली के विधायक सह मैथिली-भोजपुरी अकादमी, दिल्ली आप पार्टी के उपाध्यक्ष संजीव झा, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व मंत्री सह विधायक लेशी सिंह, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वाणी प्रकाशन ग्रुप के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अरुण माहेश्वरी, ‘लोकतंत्र के पहरूआ पुस्तक के संपादक विनय कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...