घोड़े की सवारी और हाथ में चाबूक ले विधान सभा पहुंची अम्बा प्रसाद

घोड़सवारी कर अम्बा प्रसाद ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश 

Ranchi-अपनी अनोखी अदा और तेवरों को लेकर चर्चा में रहने वाली बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर घोड़े पर चढ़ कर विधान सभी पहुंच कर एक बार फिर से सनसनी फैला दी है.

अपने दुलारे घोड़े कुबेर की सवारी कर विधान सभा पहुंची अम्बा प्रसाद ने एक तरफ यूपी चुनाव के बाद एक बार फिर से मंहगाई की मार पड़ने की आंशका प्रकट की तो इसके साथ ही घुड़सवारी को महिला सशक्तिकरण से भी जोड़ा.

अम्बा प्रसाद ने कहा कि यूपी का चुनाव खत्म हो चुका है. एक बार फिर से आम जनता पर मंहगाई की मार पड़ने वाली है,  पट्रोल के दाम में बढ़ोतरी होने वाली है, वैसे हालत में यह घोड़ सवारी और अन्य परंपरागत आवागमन का साधन ही हमें राहत दे सकता है. इस मंहगाई से के मार से मुक्ति दे सकता है.

हर महिला में है दुर्गा और झांसीamba prasad 03 22Scope News

इसके साथ ही घोड़सवारी  महिला सशक्तिकरण का भी एक बेजोड़ उदाहरण है. यदि महिलाओं को उचित शिक्षा और अवसर प्रदान किया जाय को महिला किसी से कम नहीं है और हम महिलाओं ने इसे बार-बार साबित किया है.  जरुरत है सिर्फ समान अवसर और शिक्षा देने की. हर महिला में दुर्गा और झांसी है.

 रिपोर्ट शाहनवाज 

 

 

 

 

 

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...