UP: पवित्र सरयू के किनारे उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोग लगाएंगे डुबकी

UP के अयोध्या में पवित्र सरयू के किराने लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है. कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालु सरयू नदी में डुबकी लगते हुए नजर आए. न्यूज एजेंसी ANI के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में साफ देखें को मिल रहा है कि स्नान घाट से लेकर भगवान श्री रामचंद्र जी के प्रमुख मंदिर तक श्रद्धालुओं की भीड़ है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, 30 अक्टूबर से ही कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी.

तीन बजे से ही घाट में जुटने लगी थी भीड़

बताया यह भी जा रहा है कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी. भले ही भगवान सूर्य देव ने सभी भक्तों को कोहरे के कारण देर से दर्शन दिया. मगर भक्त अपने मन में सूर्य देव की छवि को धारण करके स्नान करना प्रारंभ कर दिए थे. बताया ये भी जा रहा है कि सुबह पानी काफी ठंडा था. मगर ये ठंडा पानी भी किसी श्रद्धालु को डुबकी लगाने से रोक नहीं पाई. नदी में स्नान ध्यान करने के बाद सभी भक्तों ने अपनी स्वेक्षा से दान कर रहे हैं और पुण्य अर्जित कर रहे हैं.

कई सड़कों में आवागमन को किया गया प्रतिबंधित

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यूपी प्रशासन ने कई जगहों पर आवागमन को बाधित कर दिया है. इसके जगह पर डायवर्जन बनाए गए है. ताकि जाम ना लगे. वाहनों को थोड़ा घूम कर दूसरे रास्ते से जाना पद रहा है. यह डायवर्जन वाली सड़क का प्रयोग वाहन चालकों को मेले की समाप्ति तक करनी होगी. केवल वैसे वाहन ही इस प्रतिबंधित मार्ग का उपयोग कर पाएंगे जो लोगों को आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. जैसे दूध, भोजन सामग्री की गाड़ी और एम्बुलेंस इस मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं.

पवित्र सरयू के किनारे उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – इन व्यवस्थाओं से लैस है घाट

यूपी सरकार इस बात से भली भांति अवगत थी कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं की काफी तादाद में भीड़ उमड़ेगी और सरकार इसकी तैयारी में काफी पहले से भी जुटी हुई थी. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए यूपी नगर निगम ने घाटों के किनारे 250 बायो टॉयलेट की व्यवस्था की है. वहीं वस्त्र बदलने के लिए 97 चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है. ताकि घाटों पर गंदगी न फैले और नदी और घाटो में साफ सफाई बनी रहे.

मिली जानकारी के अनुसार, 97 चेंजिंग रूम में से 9 चेंजिंग रूम स्थायी और 63 केबिन व 25 टेंट के अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए गए हैं. नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया कि इन घाटों की सफाई के लिए तीन शिफ्ट में 250 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. इसके अलावा 25 स्थानों पर शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की गई है. ताकि आने वाले वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े.

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img