वाल्मिकी नगर में प्रियंका की जनसभा, बोली- पटना की रिमोट कंट्रोल सरकार व योजनाएं दिल्ली से चलती हैं

बगहा : बिहार विधानसभा चुनाव अब अपनी अंतिम दौर में पहुंच चुका है। पहले चरण का चुनाव प्रचार कल यानी चार नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो गया है। पहले फेज की वोटिंग छह नवंबर को होना है जबकि दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होना है। मतगणना 14 नवंबर को होना है। इस बीच दोनों गठबंधनों की तरफ धुंआधार चुनाव प्रचार किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बिहार में दो चुनावी रैलियां को संबोधित करने वाले हैं। वहीं कांग्रेस के महासचिव व वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा दो चुनावी रैलियां को संबोधित करने वाली हैं।

Goal 7 22Scope News

10-10 हजार जो मिला है रख लीजिए, काम कीजिएगा लेकिन वोट आप अपने विकास के लिए करिए – प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी की पहली रैली बगहा के वाल्मिकी नगर में चुनावी रैली चल रही है। प्रियंका ने वाल्मिकी नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पर जबरदस्त हमला किया है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को बगहा के हरनाटांड़ में सभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कि पटना की रिमोट कंट्रोल सरकार और योजनाएं दिल्ली से चलती हैं। 10-10 हजार रुपया जो मिल रहा है उसको रख लीजिए अपने घर का काम कीजिए, लेकिन वोट आप अपने विकास के लिए करिए।

Priyanka Gandhi 1 4 22Scope News

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्यासी सुरेंद्र प्रसाद के लिए चुनावी रैली, जीत के लिए मांगी वोट

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बगहा के हरनाटांड़ में कांग्रेस प्रत्यासी सुरेंद्र प्रसाद के जीत के लिए चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। हरनाटांड़ में थारू युवतियों के साथ प्रियंका गांधी ने पारंपरिक झमटा नृत्य पर ठुमके भी लगाया। प्रियंका ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली से रिमोट से बिहार सरकार चल रही है। पीएम को देश की चिंता नहीं लेकिन कांग्रेस के मंच पर तेजस्वी यादव की तस्वीर नहीं है इसकी चिंता जरूर है।

Priyanka Gandhi 2 2 22Scope News

यह भी पढ़े : प्रियंका PM को देना चाहती हैं सुझाव, कहा- एक नया मंत्रालय बना दें, अपमान ​मंत्रालय…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

‘TB-मुक्त बिहार’ के लिए मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, 14 अगस्त...

पटना : बिहार को टीबी से मुक्त करने के संकल्प के साथ 'टीबी-मुक्त भारत अभियान' के तहत राज्य में चलाए जा रहे टीबी स्क्रीनिंग...

हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को...

आरा : जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के बधार के समीप बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट से गवाही देकर...

Ranchi Crime News: पुंदाग बस्ती में पति-पत्नी को जिंदा जलाने की...

 रांची के पुंदाग बस्ती में देर रात पति-पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। दोनों झुलसे, अस्पताल में भर्ती। पुलिस मामले...