WhatsApp Username Feature: भारत सरकार ने Meta को भेजा नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

 व्हाट्सएप के प्रस्तावित Username Feature पर केंद्र सरकार ने मेटा को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में जवाब मांगा गया है और फिलहाल भारत में फीचर लॉन्च नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।


WhatsApp Username Feature नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने भारत में व्हाट्सएप के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर उसकी पैरेंट कंपनी मेटा को नोटिस जारी किया है। सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत कंपनी से तीन दिनों के भीतर इस फीचर की कार्यप्रणाली, सुरक्षा उपायों और संभावित जोखिमों पर विस्तृत जानकारी मांगी है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया है कि सरकार के साथ परामर्श प्रक्रिया पूरी होने तक इस फीचर को भारत में लॉन्च नहीं किया जाए।

WhatsApp Username Feature: सरकार को फर्जीवाड़े और साइबर अपराध की चिंता

व्हाट्सएप इस फीचर के जरिए उपयोगकर्ताओं को मोबाइल नंबर साझा किए बिना केवल एक यूनिक यूजरनेम के आधार पर चैट करने की सुविधा देना चाहता है। हालांकि सरकार का मानना है कि इस सुविधा का दुरुपयोग कर साइबर अपराधी किसी सरकारी संस्था, प्रतिष्ठित व्यक्ति या नामचीन संगठन की पहचान से मिलते-जुलते यूजरनेम बनाकर फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, प्रतिरूपण (इम्पर्सोनेशन) और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की जानकारी मांगी है।


Key Highlights

  • केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप के यूजरनेम फीचर पर मेटा को नोटिस भेजा।

  • तीन दिनों के भीतर सुरक्षा व्यवस्था और फीचर की जानकारी मांगी गई।

  • परामर्श पूरा होने तक भारत में फीचर लॉन्च नहीं करने के निर्देश।

  • सरकार ने फर्जीवाड़ा, फिशिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी की आशंका जताई।

  • राष्ट्रीय सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई।


WhatsApp Username Feature: भारत में फिलहाल नहीं होगा फीचर लॉन्च

सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत व्हाट्सएप के सबसे बड़े बाजारों में शामिल है, जहां लगभग 50 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल सुरक्षा और नागरिकों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसलिए मेटा को निर्देश दिया गया है कि जब तक सरकार संतुष्ट नहीं होती, तब तक इस फीचर का भारत में रोलआउट स्थगित रखा जाए।

WhatsApp Username Feature: मेटा से मांगी गई सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी

सरकार ने मेटा से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि यूजरनेम फीचर के तहत फर्जी अकाउंट, पहचान की चोरी और साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए कौन-कौन से सुरक्षा तंत्र लागू किए जाएंगे। रिपोर्टों के अनुसार, व्हाट्सएप का कहना है कि हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील यूजरनेम सुरक्षित रखे जाएंगे तथा दुरुपयोग रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी लागू किए जाएंगे।

 

Highlights

Jamshedpur Brain Malaria: पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता खतरा, 4...

Jamshedpur Brain Malaria: पूर्वी सिंहभूम जिले में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। पोटाका सहित...

‘TB-मुक्त बिहार’ के लिए मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, 14 अगस्त...

पटना : बिहार को टीबी से मुक्त करने के संकल्प के साथ 'टीबी-मुक्त भारत अभियान' के तहत राज्य में चलाए जा रहे टीबी स्क्रीनिंग...

हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को...

आरा : जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के बधार के समीप बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट से गवाही देकर...