यूक्रेन में फंसी पाक की छात्रा को भारत ने किया रेस्क्यू, पीएम मोदी को कहा थैंक्यू

यूक्रेन में फंसी पाक की छात्रा को भारत ने किया रेस्क्यू, पीएम मोदी को कहा थैंक्यू

नई दिल्ली : यूक्रेन में फंसी पाक की छात्रा को भारत ने किया रेस्क्यू, पीएम मोदी को कहा थैंक्यू-

यूक्रेन पर रूसी हमलों का आज 14वां दिन है.

यूक्रेन पर रूसी हमले कम नहीं हुए हैं.

राजधानी कीव समेत कई शहरों में अब हर जगह तबाही नज़र आ रही है.

वहीं, यूक्रेन पर हमले को देखते हुए सभी देश अपने-अपने लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने में जुटे हैं.

भारत ने भी ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक हजारों लोगों को यूक्रेन से सुरक्षित निकाला है.

वहीं, अब एक पाकिस्तानी महिला ने उन्हें यूक्रेन से सुरक्षित निकलने पर पीएम मोदी का धन्यवाद किया है.

महिला ने कहा, “आपका बहुत शुक्रिया हमें सुरक्षित निकालने के लिए.”

महिला का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो खुद को एक पाकिस्तानी महिला बताती हैं. वीडियो में कहती हैं, मेरा नाम अस्मा शरीफ है. मैं कीव में भारतीय दूतावास समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने हमारी मदद करते हुए हमें यहां से सुरक्षित निकाला. उन्होंने आगे कहा कि, वो बेहद मुश्किल माहौल में फंसी हुई थी और भारतीय अधिकारियों ने उनकी मदद कर उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला जिसके लिए पीएम मोदी का बहुत धन्यवाद. सूत्रों के मुताबिक, अस्मा को भारतीय अधिकारियों द्वारा बचाया गया और बहार निकलने के लिए पश्चिमी यूक्रेन के रास्ते में हैं. जानकारी के मुताबिक अस्मा जल्द अपने घर पहुंच जाएंगी.

18 हजार से ज्यादा लोगों को निकाला गया

बता दें, यूक्रेन में बिगड़ते माहौल को देखते हुए भारत ने ऑपरेशन गंगा अभियान चलाया जिसके तहत अब तक 18 हजार से ज्यादा लोगों को वहां से सुरक्षित वतन लाया गया है. बीते दिन रोमानिया से दो उड़ानों के जरिए 410 भारतीयों को वापस लाया गया. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, ऑपरेशन गंगा के तहत 75 विशेष नागरिक उड़ानों से 15521 भारतीयों को एयलिफ्ट किया गया है तो वहीं भारतीय वायु सेना के 12 विमान से 2467 लोगों को वापस लाया गया. साथ ही बताया कि अब तक 32 टन से ज्यादा राहत सामग्री भी यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजी गई है.

Ukraine Russia War : अब इन देशों के ऊपर से नहीं उड़ सकते रूसी विमान

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...