Bihar Election 2025: पीएम मोदी को ‘बकरा’ दिखाने बकरा गाड़ी से पहुंचा मोदी फैन, देखने के लिए लोगों की लगी भीड़

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सभा स्थल पर एनडीए समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मैदान में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और हर कोई प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने को उत्सुक दिखा।

Bihar Election 2025: मोदी फैन ‘बकरा वाला’ बना चर्चा का विषय

जनसभा में एक अनोखा दृश्य उस समय देखने को मिला जब गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से आए प्रकाश मंडल, जो एक चायवाले और मोदी समर्थक हैं, बकरा गाड़ी से सभा स्थल पहुंचा। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने बकरे से काफी लगाव है और वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी उनके बकरे को भी देखें।

प्रकाश मंडल ने कहा, “जिस तरह मैं मोदी जी का बड़ा फैन हूं, उसी तरह मेरा बकरा भी है। अगर मोदी जी एक बार इसे देख लें, तो मुझे गर्व महसूस होगा।” सभा स्थल पर यह नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कई लोग इस दृश्य की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल से बनाते नजर आए।

Bihar Election 2025: मोदी-मोदी के नारों से गूंजा मैदान

पूरा हवाई अड्डा मैदान “मोदी-मोदी” के नारों से गूंज उठा। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी प्रधानमंत्री को सुनने के लिए मैदान में पहुंचे। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सभा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...