खड़गे ने नौहट्टा में की जनसभा, महिलाओं के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कर रही है NDA सरकार

सासाराम : रोहतास जिला के चेनारी विधानसभा क्षेत्र के नौहट्टा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे। उन्होंने बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे महिला रोजगार योजना पर कटाक्ष किया और कहा कि यह सरकार महिलाओं के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कर रही है। चुनाव से पहले 10-10 हजार रुपए का लालच देकर महिलाओं का वोट खरीदने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इन महिलाओं को समझना चाहिए किए पैसा कर्ज के रूप में दिया जा रहा है व यह सरकार इसे वापस ले लेगी।

DIARCH Group 22Scope News

RJD पर कर रहे हैं हमला, खुद वोट चोर हैं PM – मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टे वाले बयान पर भी कटाक्ष किया और कहा कि पीएम का कहना है कि राजद के लोगों ने कांग्रेस के कनपटी पर कट्टा लगाकर सीएम का पद ले लिया। उन्होंने सीएम पद चोरी की बात कही थी। जबकि खुद प्रधानमंत्री वोट चोर हैं। बता दें कि इस दौरान खड़गे ने चेनारी के कांग्रेस प्रत्याशी मंगल राम के लिए वोट मांगा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि यह सरकार गरीब विरोधी है।

यह भी पढ़े : बांका में राहुल गांधी के सभा में उमड़ा जनसैलाब, प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना…

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...