Pakur: अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

Pakur: अपराध और हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पाकुड़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बिहार और पश्चिम बंगाल से अवैध हथियार लाकर झारखंड के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था।

Pakur: मकबूल शेख हत्याकांड की जांच से खुला राज

जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर में हुए मकबूल शेख हत्याकांड की जांच के दौरान इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। हत्याकांड के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब गहन पूछताछ की, तब इस हथियार सप्लाई नेटवर्क की जानकारी सामने आई।

Pakur: बिहार-बंगाल कनेक्शन से होती थी हथियार सप्लाई

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे बंगाल और बिहार के सीमावर्ती इलाकों से अवैध हथियार खरीदकर सप्लाई करते थे। पुलिस को संदेह है कि इस नेटवर्क के कई और सदस्य अन्य राज्यों में सक्रिय हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Pakur: पुलिस की सक्रियता से मिला सुराग

पुलिस ने बताया कि हत्याकांड की जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को धर-दबोचा। उनके पास से कई अवैध देशी कट्टे, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की सप्लाई किन-किन जिलों में की गई और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

Pappu Yadav Attack on BJP: ‘ऑपरेशन लोटस’ को लेकर बीजेपी पर...

Pappu Yadav Attack on BJP: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर भारतीय जनता पार्टी...

Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा परिसर में विशेषाधिकार न्यायालय का शुभारंभ, शिकायतों...

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के विशेषाधिकारों से जुड़े मामलों को देखने के लिए एक 'विशेषाधिकार न्यायालय' (Privilege...

Rohtas New DM Deepak Kumar Mishra: दीपक कुमार मिश्रा ने संभाली...

Rohtas New DM Deepak Kumar Mishra: रोहतास जिला को नया जिला मजिस्ट्रेट (DM) मिल गया है। 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी...