चुनाव के बीच बांका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साइबर ठगी करने वाले 7 अपराधी गिरफ्तार

बांका : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बांका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विन अड्डा गेमिंग ऐप के जरिए साइबर ठगी करने वाले सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी अनूपेश नारायण ने प्रेसवार्ता कर इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव-2025 को देखते हुए बांका पुलिस पूरे जिले में कानून व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

DIARCH Group 22Scope News

फरार अभियुक्त बैद्यनाथ के द्वारा संगठित तरीके से साइबर ठगी का काम किया जा रहा है – DSP अनूपेश नारायण

इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि कटोरिया थाना कांड संख्या 230/23 के फरार अभियुक्त बैद्यनाथ यादव के द्वारा बांका टाउन थाना क्षेत्र में संगठित तरीके से साइबर ठगी का काम किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही साइबर थाना बांका की टीम ने एक विशेष दल गठित कर जगतपुर इलाके में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक युवक ने पुलिस को देखकर छत से छलांग लगा दी, जिसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने खुलासा किया कि उसी मकान में वह और उसके छह सहयोगी विन अड्डा गेमिंग एप के माध्यम से साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप, 15 मोबाइल, 13 एटीएम कार्ड, 27 सिम कार्ड, कई आधार कार्ड और दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

आम लोगों के मोबाइल नंबर व बैंक अकाउंट हैक कर ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए ठगी कर पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करते थे – पुलिस

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आम लोगों के मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट हैक कर ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए ठगी कर पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करते थे। फिलहाल, सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके अपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है। बांका पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Banka Police 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Doctor Cyber Fraud Case : ₹3.75 Crore Scam में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, CID ने Bengal से दबोचा

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...