अस्मिता सिटी लीग 2026: बेटियों ने खेलों में दिखाई अपनी प्रतिभा, दो दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Ramgarh: खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता सिटी लीग 2026 के दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज द्वारा सिद्धो-कान्हु स्टेडियम में किया गया।

इस प्रतियोगिता के तहत जिले में फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, जुडो एवं वुशू खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 450 बालिकाएं भाग ले रही हैं। इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता एवं संतुलन विकसित होता है। साथ ही उन्होंने जिले में खेल की संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने हेतु सभी खेल संघों एवं आमजनों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी खेल संगठन के साथ बैठक की जाएगी एवं आने वाले वर्ष में रामगढ़ जिले को खेल की दिशा में बहुत ऊंचे स्थान पर ले जाया जाएगा।

जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने कहा कि अस्मिता सिटी लीग का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना है। इस तरह के आयोजन से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं में 800 मीटर सीनियर वर्ग में निधि तिग्गा ने प्रथम स्थान, सिया तिग्गा ने द्वितीय स्थान एवं नंदनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में रूपा कुमारी प्रथम, अनुपम्मा कुमारी द्वितीय एवं नीतू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर फुटबॉल संघ के सचिव मुस्तफा आजाद, कराटे संघ के सचिव शशि पांडेय, मो. कमरूद्दीन, जय विजय, जिला खेल समन्वयक सुशील कुमार, प्रकाश महतो, सूरज मुंडा, विक्की कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...