बांका के बेलहर में गरजे मोहन यादव, कहा- NDA के 5 नेता पांडवों की तरह…

बांका : बिहार विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरम पर पहुंच चुका है। साथ ही कल यानी नौ नवंबर को दूसरे और आखिरी चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। इस बीच आज यानी आठ नवंबर को बिहार में बड़े नेताओं की धुंआधार रैली हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बड़ी रैली की। जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन चुनावी जनसभा की।

वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन बड़ी रैली की। जबकि मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने तीन रैली की। साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने चार बड़ी रैली को संबोधित किया।

DIARCH Group 22Scope News

CM मोहन यादव ने NDA प्रत्याशी मनोज यादव के पक्ष में प्रचार करते हुए जनता से उन्हें ‘प्रचंड विजय का तिलक’ लगाने की अपील की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बांका जिले के बेलहर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशी मनोज यादव के पक्ष में प्रचार करते हुए जनता से उन्हें ‘प्रचंड विजय का तिलक’ लगाने की अपील की। सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में बिहार एनडीए की पांच-दलीय एकजुटता पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने इस गठबंधन की मजबूती की तुलना महाभारत के पांडवों से करते हुए कहा कि पांडवों के साथ भगवान श्रीकृष्ण खड़े थे तो उनकी जीत तय थी। बिहार में भी हमारे पांच नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी एकजुट हैं। इस दमदार तुलना के साथ, सीएम यादव ने पूरे आत्मविश्वास से दावा किया कि एनडीए की विजय अटल है।

CM Mohan Yadav 1 22Scope News

मजबूत नेतृत्व ही बिहार के विकास की है गारंटी – मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र और राज्य सरकार के ‘डबल इंजन’ मॉडल की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से यह जोड़ी मजबूती के साथ सभी वर्गों के कल्याण के लिए सरकार चला रही है। उन्होंने कहा कि यह मजबूत नेतृत्व ही बिहार के विकास की गारंटी है।

यह भी देखें :

 

CM मोहन ने कहा- 5 दलीय गठबंधन की एकजुटता ही जीत का मुख्य आधार

सीएम यादव का यह दौरा बेलहर विधानसभा में एनडीए उम्मीदवार मनोज यादव की स्थिति को मजबूत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। जहां उन्होंने पांच-दलीय गठबंधन की एकजुटता को जीत का मुख्य आधार बताया। बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज तीन बड़ी रैली की। पहली रैली बांका, दूसरी मोतिहारी और तीसरी रैली बांका में की।

CM Mohan Yadav 2 22Scope News

यह भी पढ़े : योगी आदित्यनाथ की हुंकार, कहा- विकास और विरासत का संगम, अपराधियों के लिए बुलडोजर ही जवाब… 

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img