Advertisement
Advertisement

Pakur: वन विभाग की टीम ने 5.5 फीट लंबे कोबरा को किया रेस्क्यू

Pakur: जिले के महेशपुर प्रखंड के राजापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान के खेत में लगे सिंचाई पंप से अचानक फुफकारने की आवाज आने लगी। किसान ने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को बुलाया और मामले की सूचना वन विभाग की टीम को दी।

Pakur: 5.5 फीट लंबे कोबरा का रेस्क्यू

सूचना मिलते ही महेशपुर वन क्षेत्र कार्यालय से टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य अशरफुल शेख ने सूझबूझ और सावधानी से करीब 5.5 फीट लंबे कोबरा सांप को सफलतापूर्वक रेस्क्यू (बचाव) किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, क्योंकि यह कोबरा खेत के पास बने पंप के पाइप के अंदर छिपा हुआ था। बताया जा रहा है कि यह कोबरा लगभग 14 साल पुराना है। वन विभाग की टीम ने कोबरा को सुरक्षित रूप से जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कहीं भी सांप या वन्यजीव दिखाई दें, तो खुद से कार्रवाई न करें। तुरंत नजदीकी वन विभाग कार्यालय या कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि जानवर और इंसान दोनों सुरक्षित रहें।

Commercial Advertisment

Arshdeep Singh Hardik Pandya Trade: हार्दिक पंड्या के जाने के बाद...

Arshdeep Singh Hardik Pandya Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। तेज गेंदबाज अर्शदीप...

Bihar State Games 2026: बिहार में खेलों का महाकुंभ! 5500 से...

Bihar State Games 2026: बिहार में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। बिहार स्टेट गेम्स 2026...

Santhali Sohrai Festival: पाकुड़ में बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया...

Santhali Sohrai Festival, पाकुड़: आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की सराहनीय पहल...