Advertisment

Chatra: घर में विशालकाय अजगर घुसने से हड़कंप, वन विभाग की टीम ने निकाला सुरक्षित

Chatra: जिले के घोरीघाट क्षेत्र में उस समय भय का माहौल बन गया, जब एक घर के बगल में लगभग 12 फीट लंबा और मोटा अजगर घुस आया। स्थानीय निवासी आशीष पाठक ने अजगर की सूचना तत्काल प्रतापपुर वन विभाग को दी, जिससे बच्चों और परिवार में बना डर का माहौल खत्म हो सका।

Chatra: विशालकाय अजगर से हड़कंप

सूचना मिलते ही, वनरक्षी अंकित रौशन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अजगर को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से घने जंगलों में ले जाकर रिहा कर दिया गया। वनरक्षी अंकित रौशन ने आम नागरिकों से अपील की कि अगर उनके घर में कोई सांप या वन्यजीव घुस जाए, तो वे उसे मारने के बजाय वन विभाग से संपर्क करें।

Chatra: वन्यजीव को मारना कानूनन अपराध

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी वन्यजीव को मारना कानूनन अपराध है और ऐसा करने पर वन विभाग सख्त कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने नागरिकों से वन्यजीवों की रक्षा करने के लिए यह नेक कदम उठाने का आग्रह किया।

सोनु भारती की रिपोर्ट

Jharkhand Liquor Case: शराब प्रकरण में ACB की जांच तेज, छत्तीसगढ़...

 झारखंड शराब प्रकरण में ACB ने तत्कालीन उत्पाद अधिकारियों से पूछताछ की। छत्तीसगढ़ मॉडल की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन जारी है।Jharkhand Liquor...

JSSC CGL Exam Scam: अभय तिवारी का बड़ा दावा, प्रश्न-उत्तर पहले...

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CID की पूछताछ में अभय तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी एजेंसी से प्रश्न-उत्तर मिलने का...

6th JPSC Merit List पर फिर संशय, माइग्रेशन मामले में सुप्रीम...

छठी JPSC परीक्षा की मेरिट लिस्ट में फिर बदलाव की संभावना है। रिजर्व अभ्यर्थियों के माइग्रेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को...