Ghatsila by election: घाटशिला उप चुनाव प्रचार के आखरी दिन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य की हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंडियों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ने अलग झारखंड राज्य बनाया था, पर आज झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ भर गया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में आदिवासी बहुल इलाकों से आदिवासियों का पलायन हो रहा है और वहां बांग्लादेशी घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है और झारखंड सरकार चुप बैठी है। उन्होंने कहा कि उलटे झारखंड के आदिवासी मुलवासी की जमीनों को जबरन सरकार छीन रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को अगर सम्मान किसी पार्टी ने दिया है तो वो भाजपा है।
Ghatsila by election: गुरूजी के साथ मिलकर जेएमएम को खड़ा किया
उन्होंने कहा कि झारखंडियों के दर्द को पीएम नरेंद्र मोदी ने समझा और ओलचिकी लिपि को आठवीं अनुसूची में शामिल किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा भाजपा के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री को बैल शब्द से सम्बोधित करने पर उन्होंने कहा कि गुरूजी शिबू सोरेन के साथ उन्होंने खुद झारखंड की जमीन के लिए अपनी पूरी जमीन दे दी और झामुमो को खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस तरह शब्द कहना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि वे खुद जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने मंईयां सम्मान योजना और 200 यूनिट बिजली बिल माफ जैसी कई योजनाएं शुरू की थी और आज इसी का ढ़ोल आज राज्य सरकार पीट रही है।
Ghatsila by election: हेमंत सोरेन अपने कर्मों से जेल गये थे
उन्होंने भावुक भरे नम आखों से कहा कि हेमंत सोरेन जब खुद अपने कर्मों से जेल गये थे और जेल से वापस आने के बाद हेमंत सोरेन ने उन्हें हद से अधिक बेइज्जत किया, जिससे उन्हें काफी ठेस पहुंचा। उन्होंने कहा कि वे खुद आंदोलन की उपज है, और इसी ठेस के कारण उन्होंने झामुमो से अपने आप को अलग किया। उन्होंने कहा कि झामुमो से अलग होने के बाद भाजपा का दामन थामने के बाद लगातार झारखंड की बदलती डेमोग्राफी के खिलाफ आंदोलन किया और आज भी वह जारी है।
Ghatsila by election: घाटशिला के ग्रामीण भाजपा के साथ
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री समेत पूरा भाजपा परिवार उनके इस मुहीम में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि घाटशिला में जब ग्रामीण भाजपा बोलने से कतराते थे, लेकिन आज घाटशिला के ग्रामीण भाजपा के साथ जुड़कर घाटशिला के विकास की मुहिम को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं।
Highlights


