बिहार चुनाव में बाहुबलियों की हनक, एनडीए से महागठबंधन तक सबने दिल खोल कर बांटा टिकट

बिहार चुनाव में बाहुबलियों की हनक, एनडीए से महागठबंधन तक सबने दिल खोल कर बांटा टिकट

पटना :  बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल होना है इसको लेकर तैयारियां जारी है। प्रशासन अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। दूसरे चरण में प्रत्याशियों की लिस्ट पर गौर करे तो इस बार मैदान में कई उम्मीदवार ऐसे है जिनका लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। दरअसल में चुनाव में जंगलराज के खात्मे की बात करने वाली एनडीए हो या महागठबंधन दोनों की दलों ने इस बार ऐसे छवि वाले को टिकट देने कोई कंजूसी नही की है।

DIARCH Group 22Scope News

इसको लेकर चुनाव दिलचल्प हो गया है और कई सीटों पर कड़ी टक्कर की संभावना बनती दिख रही है। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर हो रहा चुनाव में आधा दर्जन बाहुबलियों और उनकी पत्नी व बेटे भी चुनाव लड़ रहे हैं।

वारसलीगंज में दो बाहुबलियों की पत्नी में टक्कर

वारसलीगंज में दो बाहुबलियों की पत्नी के बीच मुकाबला है। बाहुबली अखिलेश सिंह की पत्नी अरुणा देवी भाजपा और बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी राजद से चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट से अरुणा देवी वर्तमान विधायक हैं। वहीं, अनिता 2024 में मुंगेर लोकसभा से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ीं, पर हार गईं। अखिलेश सिंह और अशोक महतो के बीच वर्चस्व को लेकर पुरानी दुश्मनी है।

नवादा में राजवल्लभ की पत्नी विभा देवी की टक्कर में कौशल यादव 

जदयू ने राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को नवादा से प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला कौशल यादव से है। राजबल्लभ नाबालिग से रेप मामले में बरी हो गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद जदयू में चले गए।

नबीनगर से आनंद मोहन के बेटे चेतन मैदान में

बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को जदयू ने औरंगाबाद के नबीनगर से उम्मीदवार बनाया है। चेतन का मुकाबला राजद के अमोद चंद्रवंशी से है। 2020 में चेतन राजद के टिकट पर शिवहर से जीते थे।

बेलागंज में सुरेंद्र यादव का बेटा लड़ रहा चुनाव

बेलागंज में बाहुबली सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव का मुकाबला जदयू विधायक मनोरमा देवी से है। मनोरमा देवी बिंदेश्वरी यादव उर्फ बिंदी यादव की पत्नी हैं।

मोकामा के अलावे कई सीटों पर जबरदस्त भिड़ंत

पहले चरण की अगर बात करे तो मोकामा सीट से अनंत सिंह की टक्कर में सूरजभान की पत्नी वीणा देवी चुनाव मैदान में हैं, तो बाढ़ से लल्लू मुखिया और दानापुर से रीत लाल यादव मैदान में हैं।
वहीं कुचायकोट से अमरेंद्र पांडेय,रघुनाथपुर सीट से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा, मांझी सीट से प्रभुनाथ सिंह के बेटे रंधीर और बनियापुर से प्रभुनाथ के भाई केदारनाथ मैदान में हैं।

वहीं ब्रह्मपुर से हुलास पांडेय, तरारी से सुनील पांडेय के बेटे ,शाहपुर से बिशेश्वर ओझा के पुत्र राकेश, लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला है। एकमा से धूमल सिंह तो मटिहानी से बोगो सिंह, संदेश सीट से अरुण यादव के बेटे दीपू तो संदेश सीट से बालू माफिया राधा चरण खड़े हैं।

ये भी पढ़े :  दानापुर में मकान की छत ढहने से एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत,परसा मातम

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...