दानापुर में मकान की छत ढहने से एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत,परसा मातम

दानापुर में मकान की छत ढहने से एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत,परसा मातम

दानापुर : दानापुर दियारा अकीलपुर थाना अंतर्गत मानस नयापानापुर 42 पट्टी गाँव में मकान की छत ढहने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत पुलिस जाँच में जुटी।

सभी रविवार की रात सोए हुए थे कि मकान की छत ढहने से दबने से मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच है। मृतक मो बबलू (35), उनकी पत्नी रोशन खातून(30), उनकी पुत्री रुसार(12), पुत्र मो चांद(10) व चांदनी(2) की मौत हो गई है।

जर्जर छत बना मौत का कारण

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक मो बबलू मजदूरी करते थे। इंदिरा आवास योजना के तहत बना यह मकान पुराना था, रविवार को अचानक छत ढह गया और मलबे के नीचे दबने से पाँच की मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। मृतक की मां ने बताया कि जर्जर छत की मरम्मत नहीं होने से यह घटना घटी है, जिससे एक परिवार की पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

सूचना पर पहुँची पुलिस 

सूचना मिलने के बाद अकीलपुर थानाध्यक्ष विनोद राम दल बल के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। सोमवार के अहले सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़े :  विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2025 का हुआ भव्य शुभारम्भ,गर्भगृह में एक साथ विराजमान हैं भगवान विष्णु और शिव

Garhwa Chhattisgarh New Railway Line: 9000 करोड़ की रेलवे परियोजना से...

Garhwa Chhattisgarh New Railway Line: झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच रेल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, रेल मंत्रालय...

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...