राज्य भर में बीजेपी मानव श्रृंखला बनाकर जता रही विरोध
बोकारो : कानून व्यवस्था और जनविकास के मुद्दों को लेकर भाजपा मानव श्रृंखला बनाकर झारखंड सरकार के खिलाफ राज्य भर में विरोध जता रही है। शनिवार को चास स्थित प्रखंड कार्यालय के समक्ष बोकारो जिला भाजपा अध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं वा नेताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि जब से झारखंड सरकार बनी है तब से झारखंड की कानून व्यवस्था चरमरा गई है, महिलाओं की सुरक्षा की बात हो या युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है जन विकास के कार्य की गति बहुत धीमी हो गई है। किसानों के ऋण माफी को लेकर सरकार ने कुछ नहीं किया उनका धान का बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया हर तरफ लूट मची हुई है, प्राकृतिक संसाधनों की लूट मची हुई है केवल ट्रांसफर पोस्टिंग का काम चल रहा है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार में जनता त्राहिमाम कर रही है और अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।
रिपोर्ट : चुमन कुमार
Highlights







