बीजेपी का हल्ला बोल, राज्य सरकार निशाने पर

रांची: झारखंड बीजेपी के द्वारा आज राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। रांची महानगर के कार्यकर्ताओं के द्वारा मोरहाबादी मैदान में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,  बीजेपी के विधायक सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा,  डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए। हेमन्त सरकार के खिलाफ बीजेपी ने आंदोलन शुरुआत की है।  प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा इस राज्य में गिरती कानून व्यवस्था,  महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार,  खनिज संपदाओं की लूट,  किसानों गरीबों की समस्या को लेकर बीजेपी अब मौन नही बैठेगी कुम्भकर्णी नींद में सोई इस सरकार को सत्ता से उखाड़ कर फेंकने का काम बीजेपी के कार्यकर्ता करेंगे।

रिपोर्ट: मदन सिंह

giridih 3 22Scope News

गिरिडीह: भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देश पर जिला भाजपा ने शनिवार को झारखंड की कानून व्यवस्था, किसानों के धान के पैसे का भुगतान एवं सरकार द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरी देने के दावों के विरोध में मानव श्रृंखला बनाकर विरोधी दर्ज कराया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय में मानव शृंखला बनाकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद  थे। सभी के हाथों में तख्तियां थी जिसमे हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारे लिखे गए थे।

रिपोर्ट: आशुतोष

jaamtada 22Scope News

जामताड़ा: भ्रष्टाचार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सदर ब्लॉक में सरकार के खिलाफ मानव श्रृंखला बना कर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बीरेंद्र मंडल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने समाज कल्याण कार्यालय से एक रैली निकाली जो बाजार होते हुवे ब्लॉक पहुंची। जहाँ मानव श्रृंखला बनाया गया। इस विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया है।

मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीरेंद्र मंडल ने कहा की जिले के सभी प्रखंड कार्यालय के समक्ष मानव श्रृंखला बनाकर झारखंड सरकार के विकास विरोधी, तुष्टीकरण, भ्रष्ट व्यवस्था,महिला अत्याचार,बालक एवं बालिका विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज,बेरोजगारी,जैसे जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया जारहा है। राज्य में खुलेआम भ्रष्टाचार फैला हुआ है। सरकार भी इसमें शामिल है। ट्रांसफर पोस्टिंग के लिये सरकारी दफ्तरों में एजेंट रखा हुआ है। इन एजेंटो के माध्यम से ट्रांसफर पोस्टिंग किया जाता है। जनता परेशान है। इसलिये हमलोगों ने सरकार को धरना प्रदर्शन और मानव श्रृंखला बनाकर चेतावनी दे रहे हैं। जनता हित को देखते हुए सरकार विकास करें अन्यथा सड़क से लेकर सदन तक विरोध किया जाएगा।

रिपोर्ट: निशिकान्त मिस्त्री

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...