घाटशिला उपचुनाव 2025: लोकतंत्र के पर्व में उमड़ा जनसैलाब, पहले घंटे में 17.33% और 11 बजे तक 34.2% मतदान दर्ज

Ghatsila: पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हुआ। सुबह सात बजे मतदान की शुरुआत के साथ ही मतदाताओं की भारी भीड़ मतदान केंद्रों पर उमड़ पड़ी। महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग सभी में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

11 बजे तक 34.2% मतदान दर्जः

पहले घंटे में ही 17.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो मतदाताओं की लोकतंत्र के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। वहीं, सुबह 11 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 34.2 प्रतिशत पर पहुंच गया। सुबह के समय कई केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जो चुनावी माहौल की गर्मी को दर्शा रही है।

 कुछ देर बाधित रहा मतदान:

घाटशिला के कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान थोड़ी देर के लिए बाधित हो गया। चुनाव कर्मियों की तत्परता से गड़बड़ी को जल्द ठीक कर लिया गया, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है।

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था:

प्रशासन की ओर से बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई। वहीं, व्हीलचेयर और स्वयंसेवकों की मदद से उन्हें मतदान में सहयोग मिला।

शांतिपूर्ण माहौल में जारी मतदान:

पूरा मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। सुरक्षा बलों की तैनाती के कारण किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाताओं ने अपनी भागीदारी से यह संदेश दिया कि जनता अपने अधिकारों के प्रति सजग और जिम्मेदार है।

 

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img