बिहार विधानसभा चुनाव : रोहतास में दोपहर एक बजे तक 45.19 फीसदी वोटिंग, DM-SP ने लिया जायजा

सासाराम : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आज यानी 11 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। आज दूसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। बिहार में कुल 20 जिलों में 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर एक बजे तक 47.62 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं रोहतास जिले में दोपहर एक बजे तक करीब 45.19 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

DIARCH Group 22Scope News

DM और SP ने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं

रोहतास जिले में दोपहर एक बजे तक 45.19 फीसदी के आसपास मतदान हो गया है। जिससे लग रहा है कि शाम तक बंपर वोटिंग हो जाएगी। रोहतास के डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं व आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं। डीएम उदिता ने बताई की उन लोगों ने अलग-अलग स्तर पर अलग-अलग टीम बनाई है, जो तमाम व्यवस्थाओं पर नजर रखे हैं। चुनाव आयोग के तमाम निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

SP रौशन कुमार ने बताया- 8 लेवल का QRT गठित किया गया है

वहीं एसपी रौशन कुमार ने बताया कि आठ लेवल का क्यूआरटी गठित किया गया है, जो अपने स्तर से स्थिति को समीक्षा करते हुए कार्रवाई करती है। अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग टीम व्यस्त कर रही है। साथ ही पुलिस बल्कि जगह-जगह तैनाती है। उन्होंने निर्देशित किया गया है कि किसी भी मतदाता को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो और कानून सम्मत तमाम अधिकार मतदाताओं के लिए सुनिश्चित हो। उन्हें वोट देने के लिए घर से निकलने से लेकर मतदान केंद्र पर व्यवस्थित तरीके से मतदान करने तक प्रशासन की नजर है। उन्होंने अपील किया कि लोग घरों से निकले और ज्यादा संख्या में मतदान करें।

यह भी देखें :

रोहतास जिले में दोपहर 1 बजे तक मतदान

चेनारी – 46.23 फीसदी

डेहरी – 43.40 फीसदी

दिनारा – 44.86 फीसदी

काराकाट – 42.65 फीसदी

करहगर – 47.44 फीसदी

नोखा – 46.50 फीसदी

सासाराम – 45.23 फीसदी

Sasaram DM SP 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव Live : दोपहर एक बजे तक 47.62 फीसदी वोटिंग…

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img