Advertisment

दिल्ली ब्लास्ट के बाद सिवान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, की जा रही है सघन जांच

सिवान : दिल्ली में कल यानी 10 नवंबर की शाम हुए ब्लास्ट के बाद पूरे बिहार में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में सिवान जिले में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर निगरानी और सख्त कर दी गई है। सिवान रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) टीम ने ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर आने-जाने वाले यात्रियों की सघन जांच कर रही है। यात्रियों के लगेज, बैग और संदिग्ध वस्तुओं को लगातार चेक किया जा रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेशन परिसर के हर कोने में पैनी नजर रखी है

सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेशन परिसर के हर कोने में पैनी नजर रखी है। स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों पर जवानों की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यह सतर्कता पूरी तरह आम जनता की सुरक्षा के लिए है। लोगों से अपील की जा रही है कि सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को दें। दिल्ली की घटना को देखते हुए सिवान में सुरक्षा इंतज़ाम और अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग न्यूज : दिल्ली ब्लास्ट के बाद पटना में हाई एलर्ट, एयरपोर्ट पर सघन सुरक्षा जांच के आदेश…. 

रवि कुमार की रिपोर्ट

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...

Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: बिहार में 17 अगस्त से शुरू होगा...

Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: बिहार सरकार आज छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' (Student Support Portal) लॉन्च कर...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में एक भी पात्र नागरिक का नाम...

 झारखंड में SIR की समीक्षा के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।Jharkhand SIR...