सिवान रेलवे स्टेशन पर नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लावारिस बैग से गांजा बरामद

सिवान : सिवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर गश्त के दौरान सुरक्षा बलों की नजर दो संदिग्ध लावारिस बैगों पर पड़ी। बैगों की तलाशी लेने पर उनके अंदर टेप से पैक छह पैकेट बरामद हुए, जो जांच में गांजा निकला। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 12.450 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपए आंकी गई है।

कार्रवाई में GRP सिवान, RPF पोस्ट सिवान, CPDS टीम के अधिकारियों और जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

इस कार्रवाई में जीआरपी सिवान, आरपीएफ पोस्ट सिवान और सीपीडीएस टीम के अधिकारियों एवं जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर यह गांजा स्टेशन तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Siwan Police 1 22Scope News

 

इस सफल अभियान में कई सदस्य शामिल रहे

इस सफल अभियान में शामिल टीम के सदस्य निरीक्षक विकास कुमार आजाद, जीआरपी सिवान सहायक उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय, सीपीडीएस टीम कांस्टेबल विजय कुमार यादव, सीपीडीएस टीम महिला सिपाही तिलोत्तमा कुमारी, जीआरपी सिवान सिपाही श्रवण कुमार, जीआरपी सिवान सिपाही भूपेंद्र कुमार, जीआरपी सिवान सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

सिवान रेलवे स्टेशन पर नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लावारिस बैग से गांजा बरामद
सिवान रेलवे स्टेशन पर नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लावारिस बैग से गांजा बरामद

यह भी पढ़े : सिवान रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, शरीर में टेप से बांधकर कर रहा था शराब तस्करी, गिरफ्तार

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...