बिहार चुनाव : 8 सीटों में NDA और INDIA में बराबरी की टक्कर, 2 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव का वोटिंग कल यानी 11 नवंबर को खत्म हो गया है। दोनों फेज का चुनाव समाप्त हो गया है। 14 नवंबर को बिहार चुनाव के लिए मतगणना होनी वाली है। वहीं कल यानी 11 नवंबर की शाम एक्जिट पोल के भी नतीजे आ गए हैं। करीब एक दर्जन से अधिक एक्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलते हुए दिखायी दे रहा है। 2025 के एग्जिट पोल के बीच वैशाली जिला भी इस बार सियासी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जिले की आठ विधानसभा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को तीन सीटों पर बढ़त, महागठबंधन को तीन सीटों पर मजबूती और दो सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

NDA और INDIA के बीच मुकाबला बेहद नजदीकी है – एक्जिट पोल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एग्जिट पोल के आंकड़े और पत्रकारों के विश्लेषण से साफ है कि वैशाली जिले में एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला बेहद नजदीकी है। एनडीए कुछ सीटों पर आगे जरूर दिख रहा है, लेकिन जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे इस बार परिणामों में बड़ा फर्क डाल सकते हैं। दो सीटों पर सस्पेंस कायम है जो नतीजे आने तक पूरे जिले का सियासी तापमान बनाए रखेगा।

वैशाली में JDU की जीत लगभग तय

वरिष्ठ पत्रकार के अनुसार, वैशाली जिले की आठ में से एक सुरक्षित विधानसभा सीट राजापाकर से जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। बाकी सात सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी है और किसी भी दल के पक्ष में जा सकता है। वहीं एक और वरिष्ठ पत्रकार का मानना है कि आठ विधानसभा सीटों में से राघोपुर और पातेपुर दो सीटें महागठबंधन के खाते में जाती दिख रही हैं। जबकि बाकी छह सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है।

वैशाली की 8 सीटों में से 5 सीटों पर NDA की बढ़त

वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण थोड़ा अलग है। उनके अनुसार, वैशाली की आठ सीटों में से पांच सीटों पर एनडीए की स्थिति अच्छी है जबकि तीन सीटें महागठबंधन के खाते में जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि राघोपुर, महुआ और पातेपुर महागठबंधन की मजबूत सीटें हैं।

यह भी देखें :

महागठबंधन राघोपुर और महनार के पक्ष में 2 सीटें

इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार ने भी एनडीए को बढ़त दी है। उनके मुताबिक, जिले की आठ विधानसभा सीटों में से दो सीटें महागठबंधन राघोपुर और महनार के पक्ष में जा रही हैं, जबकि बाकी छह सीटों पर एनडीए बढ़त बनाए हुए है।

वैशाली की 8 सीटों का पार्टीवार बंटवारा

JDU – 2 सीटें

BJP – 1 सीट

RJD – 3 सीटें

लालगंज और महुआ विधानसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव : एक्जिट पोल में मोदी-नीतीश पास, महागठबंधन को नहीं मिल रहा बहुमत

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img