बिहार विधानसभा चुनाव : एक्जिट पोल में मोदी-नीतीश पास, महागठबंधन को नहीं मिल रहा बहुमत

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पहले और दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। पहले चरण में 18 जिलों में 121 सीटों पर छह नवंबर को 64.46 फीसदी मतदान दर्ज किया था जो कि अभी तक का रिकॉर्ड वोटिंग है। वहीं आज यानी 11 नवंबर को दूसरे फेज के 20 जिलों के 122 सीटों पर मतदान हुआ। आज का मतदान फीसदी रहा। मतगणना 14 नवंबर को होगा। वहीं इसी बीच आज अलग-अलग चैनलों का ओपिनियन पोल भी सामने आ गया है। जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को पूर्ण बहुमत मिलते हुए दिखायी दे रहा है जबकि बिहार महागठबंधन को ओपिनियन पोल में पूर्ण बहुमत मिलते हुए नहीं दिखायी दे रहा है। जबकि जन सुराज पार्टी भी कुछ सीटें लाती हुई दिख रही है।

Goal 7 22Scope News

मोदी-नीतीश हिट और राहुल-तेजस्वी फिर फेल !

2025 के चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी हिट होती दिख रही है। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार में नेता प्रतिपक्ष व महागठबंधन की तरफ से सीएम फेस के उम्मीदवार तेजस्वी यादव इस बार के चुनाव में भी फेल होते हुए दिखायी दे रहे हैं। जबकि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी कुछ सीटें लाती हुई दिखायी दे रही है।

MATRIZE-आईएएनएस के एग्जिट पोल में NDA की बंपर वापसी

MATRIZE-आईएएनएस का एग्जिट पोल सामने आ गया है। जिसमें एनडीए को 48 फीसदी महागठबंधन को 37 फीसदी और अन्य के खाते में 15 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं। यानी महागठबंधन को जबरदस्त फायदा मिलता दिख रहा है। MATRIZE-आईएएनएस का एग्जिट पोल सामने आ गया है जिसमें NDA को 147-167 और महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है।

JBS पोल में भी NDA को बंपर बढ़त

वहीं जेवीसी एग्जिट पोल में भी एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है। जिसमें एनडीए को 135-150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में तीन-छह सीटें जाने का अनुमान है।

पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी NDA सरकार

पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। जनसुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।

पोल्स ऑफ पोल्स में भी NDA की बंपर जीत

पोल्स ऑफ पोल्स (3 एगिज्ट पोल्स) की बात करें तो एनडीए जबरदस्त वापसी करते हुए 138-155 सीटें हासिल कर सकता है। वहीं महागठबंधन को 82-98, जनसुराज को 0-2 था अन्य के खाते में 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है।

यह भी पढ़े : Breaking : दूसरे चरण के मतदान खत्म, आज हुई बंपर वोटिंग…

Jharkhand DEO Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों का...

Jharkhand DEO Transfer: झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में झारखंड शिक्षा सेवा के 42 अधिकारियों का तबादला...

Dhanbad News: शराब फैक्ट्री में आधी रात जांच अभियान, अधिकारियों ने...

Dhanbad News: धनबाद ज़िला प्रशासन और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने देर रात गोविंदपुर के देवली में स्थित एक बेवरेज कंपनी में...

Bihar MLC Oath Ceremony: विधान परिषद के नए सदस्यों ने ली...

Bihar MLC Oath Ceremony: बुधवार को पटना में बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट...