Advertisment

घाटशिला उपचुनाव 2025: मतगणना की तैयारियां पूरी, जानें कितने राउंड में होगी गिनती..

Ghatsila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 की मतगणना की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में संचालित मतगणना दलों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया और मतगणना प्रक्रिया की हर बारीकी पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

15 टेबल पर 20 राउंड में मतों की होगी गिनतीः

जानकारी के अनुसार घाटशिला उपचुनाव 2025 की मतगणना 14 नवंबर 2025 को होगी, जिसमें कुल 15 टेबल पर 20 राउंड में मतों की गिनती की जाएगी। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) प्रत्येक मतगणना हॉल में समन्वयक की भूमिका निभाएंगे और किसी भी तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी समस्या का तुरंत समाधान करेंगे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कड़ी सुरक्षा और निगरानी में होगी गिनतीः

निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक (counting supervisor), एक सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप मतगणना की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान मतगणना पर्यवेक्षकों (counting supervisor) को ईवीएम की सील की जांच, मतगणना प्रक्रिया की निगरानी और परिणाम पत्रक भरने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। वहीं मतगणना सहायकों को नियंत्रण इकाई से परिणाम पढ़ने, डेटा एंट्री करने और फॉर्म भरने की विधि सिखाई गई। माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत प्रत्येक राउंड में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वीवीपैट पर्चियों की गणना निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार होगीः

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन की विश्वसनीयता का सबसे अहम चरण है। सभी कर्मियों को आयोग के निर्देशों का पालन करना होगा। किसी भी तरह की गलती या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना के दौरान वीवीपैट पर्चियों की गणना भी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जाएगी। मतगणना केंद्र में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जहां प्रवेश केवल अधिकृत पासधारी व्यक्तियों को ही मिलेगा। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगी।

रिपोर्टः लाला जबीन

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...