BSNL Network Trouble: कॉल और OTP में दिक्कत, यूजर्स बोले- ‘मजबूरी में सिम रखे हैं’

BSNL network issue से झारखंड में उपभोक्ता परेशान, कॉल ड्रॉप और OTP न आने की समस्या बढ़ी। व्यापारियों ने कहा: मजबूरी में सिम रखे हैं, वरना पोर्ट कर देते।


BSNL Network Trouble रांची: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का नेटवर्क उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। रांची समेत आसपास के इलाकों में लोगों को कॉल और इंटरनेट से जुड़ी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार कॉल के दौरान दूसरी ओर से आवाज साफ नहीं आती, तो कभी कॉल ही नहीं लगती।

यही नहीं, बैंकिंग या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के समय OTP देर से आने या बिल्कुल नहीं आने की शिकायतें भी लगातार बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि इस वजह से जरूरी काम रुक जाते हैं।


Key Highlights

  • BSNL नेटवर्क से परेशान उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

  • कॉल के दौरान आवाज साफ नहीं आने और बार-बार कॉल ड्रॉप की शिकायतें।

  • बैंकिंग ट्रांजेक्शन में OTP नहीं आने की समस्या आम हो गई है।

  • इंटरनेट की धीमी स्पीड और डाउनलोडिंग में परेशानी से लोग परेशान।

  • कई यूजर्स बोले – “मजबूरी में BSNL सिम रखा है, वरना पोर्ट कर देते।


BSNL Network Trouble

रांची के व्यापारी मुकेश अग्रवाल और रमेश साहू ने बताया कि वे लंबे समय से BSNL सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण अब उन्हें दूसरी कंपनी का सिम भी साथ रखना पड़ता है। उनका कहना है कि “कॉल ड्रॉप, स्लो इंटरनेट और ओटीपी लेट आने से कामकाज पर असर पड़ता है। मजबूरन दूसरे नेटवर्क पर बात करनी पड़ती है।

BSNL Network Trouble

कई उपभोक्ताओं का कहना है कि रांची के बाहर कुछ क्षेत्रों में BSNL नेटवर्क तो मिल जाता है, लेकिन शहर में भी नेटवर्क स्टेबल नहीं रहता। स्थिति यह है कि लोग सिर्फ सरकारी दस्तावेजों या पुराने नंबरों की वजह से BSNL सिम रखना मजबूरी मानते हैं।

 

Bihar Samagra Shiksha Abhiyan: बिहार में शिक्षा योजनाओं को रफ्तार, 1,627...

Bihar Samagra Shiksha Abhiyan, पटना: बिहार में सरकारी विद्यालयों के आधारभूत ढांचे और शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए समग्र शिक्षा अभियान और...

Gaya-Bangkok Direct Flight: गयाजी से बैंकॉक के लिए पहली सीधी अंतरराष्ट्रीय...

Gaya-Bangkok Direct Flight: बिहार में अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Education Minister: अपने पुराने स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी,...

Bihar Education Minister, गोपालगंज: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने सिधवलिया प्रखंड स्थित डुमरिया मध्य विद्यालय का औचक...