बिना इंटरनेट के करें UPI पेमेंट, जानिए आसान तरीका और इसके फायदे

Desk. देश में UPI पेमेंट का चलन लगातार बढ़ रहा है। अब न सिर्फ शहरों में, बल्कि गांवों में भी लोग डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि, कई बार इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर होने पर भुगतान में दिक्कत आती है। खासकर ग्रामीण या दूर-दराज के इलाकों में यह एक बड़ी समस्या बन जाती है। लेकिन अब इसका समाधान भी मौजूद है।

अब आप बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको न स्मार्टफोन चाहिए और न ही कोई ऐप। आप सिर्फ अपने मोबाइल से एक *USSD कोड (99#) डायल करके आसानी से भुगतान कर सकते हैं।

बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट कैसे करें?

  • अपने मोबाइल फोन से *99# डायल करें।
  • अपनी भाषा का चयन करें।
  • मेन्यू में से ‘Send Money’ ऑप्शन चुनें।
  • रिसीवर की जानकारी भरें – UPI ID, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर में से किसी एक से भुगतान कर सकते हैं।
  • भुगतान की राशि (Amount) डालें।
  • अंत में अपना UPI PIN दर्ज करें और पेमेंट कन्फर्म करें।

क्या हैं इसके फायदे?

  • यह सेवा 24×7 उपलब्ध है।
  • इसमें इंटरनेट या ऐप की जरूरत नहीं होती।
  • स्मार्टफोन की भी जरूरत नहीं, कीपैड फोन से भी पेमेंट संभव।
  • कम नेटवर्क या गांवों जैसे इलाकों में भी आसानी से काम करता है।
  • पेमेंट प्रक्रिया तेज और सुरक्षित होती है।

कौन-कौन से बैंक देते हैं यह सुविधा?

यह सुविधा देश के लगभग सभी प्रमुख बैंकों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें SBI, HDFC, ICICI, Axis, PNB और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल है। इसके अलावा और भी कई सरकारी व प्राइवेट बैंक इस सेवा को सपोर्ट करते हैं।

यदि आप ऐसे इलाके में हैं जहां इंटरनेट की समस्या रहती है, तो अब चिंता की बात नहीं है। *99# UPI सर्विस की मदद से आप कभी भी, कहीं भी, बिना इंटरनेट के भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। यह न सिर्फ आसान है बल्कि सुरक्षित और तेज भी है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img