खाद की कालाबाजारी पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकान और गोदाम सील

खाद की कालाबाजारी पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकान और गोदाम सील

कटिहार : खाद की कालाबाजारी पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकान और गोदाम सील- कटिहार में लगातार खाद की कालाबाजारी हो रही है. इसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी के आदेश पर बीती रात सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. टीम ने छापेमारी कर तीन दुकानों और उससे जुड़े गोदाम को सील कर दिया. यह कार्रवाई फलका थाना क्षेत्र के फलका बाजार और रहटा में कार्रवाई की गई.

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के पास गुप्त सूचना मिली थी कि खाद की कालाबाजारी इस इलाके में धड़ल्ले से जारी है. जिस पर कार्रवाई करते हुए यह छापेमारी की गयी है. इस दौरान कई दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए. इसी को लेकर तीन दुकान और उससे जुड़े गोदाम को सील कर दिया गया है. आगे इससे जुड़े विस्तृत जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : श्याम

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...