समस्तीपुर DM ने दिया आदेश, मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर रहेगी रोक

समस्तीपुर/मधुबनी : बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद प्रत्याशियों या उनके समर्थकों के विजय जुलूस निकालने पर रोक रहेगी। इसको देखते हुए समस्तीपुर कॉलेज और उसके आसपास के इलाके में निषधाज्ञा लागू रहेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता 16 नवंबर तक प्रभावी है। इसका उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विजय जुलूस पर पूरी तरह से रोक है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सभी अनुमण्डल पदाधिकारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया है।

चप्पे-चप्पे पर नजर, 3 लेयर कवच में EVM की सुरक्षा, हर विधानसभा के लिए 14-14 टेबल

समस्तीपुर में बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह नवंबर को हुई वोटिंग के बाद ईवीएम और वीवीपीएटी की तीन लेयर में सुरक्षा की जा रही है। शहर के पास जितवारपुर में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। जहां सभी 10 विधानसभा के प्रत्याशियों के दो-दो कार्यकर्ता लगातार ड्यूटी दे रहे हैं। वहीं, पैरा मिलिट्री फोर्स के 100 जवान अंदर और बाहर बिहार पुलिस के 100 जवान शिफ्ट वाइज सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ईवीएम को अलग-अलग विधानसभा के हिसाब से डबल लॉक सिस्टम से रूम में बंद किया गया है। सुरक्षाकर्मियों के अलावा, 200 सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी की जा रही है।

सभी 10 विधानसभा के लिए वोटों की गिनती कल सुबह 8 बजे से होगी

सभी 10 विधानसभा के लिए वोटों की गिनती कल सुबह 8 बजे से होगी। सुबह छह बजे तक सभी मतगणना कर्मी को रिपोर्ट करनी है। 9 बजे से रुझान आना शुरू हो जाएगा। सबसे पहले कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के रुझान आएंगे। दिन के 12 बजे के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग सीसीटीवी का स्क्रीन स्ट्रॉन्ग रूम के बाहरी गेट के पास लगाया गया है। जहां से प्रत्येक विधानसभा के लिए लगाए गए टीवी स्क्रीन पर हर दल के दो-दो कार्यकर्ता शिफ्ट के हिसाब से निगरानी कर रहे हैं।

DM Roshan Kushwaha 1 22Scope News

हर विधानसभा के लिए 14 टेबल पर वोटों की गिनती होगी

हर विधानसभा के लिए 14 टेबल पर वोटों की गिनती होगी। इसके तहत रोसड़ा में सबसे अधिक 29 राउंड की गिनती होगी। इसके अलावा, वारिसनगर के लिए 28 राउंड, समस्तीपुर के लिए 23 राउंड, उजियारपुर के लिए 26 राउंड, मोरवा के लिए 24 राउंड, सरायरंजन के लिए 23 राउंड, मोहिउद्ददीननगर के लिए 22 राउंड, विभूतिपुर के लिए 24 राउंड और कल्याणपुर के लिए 28 राउंड जबकि हसनपुर के लिए 26 राउंड की गिनती होगी।

मधुबनी में 3 लेयर सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की मतगणना का कार्य मधुबनी के आरके कॉलेज के प्रांगण में 10 विधानसभा का मतगणना 14 नवंबर को सुबह आठ बजे से आरंभ होगी। मतगणना के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का भुगतान इंतजाम किया गया है। तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। मतगणना केंद्र के आसपास 200 मीटर की दूरी पर निषेधाज्ञा लागू किया गया है। जश्न जुलूस पर भी जिला प्रशासन की पैनी नजर बना हुआ रहेगा। जिसका जानकारी जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने दिया।

Madhubani Ele 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव : पटना में मतगणना को लेकर DM ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश…

आलोक कुमार और अमर कुमार की रिपोर्ट

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...

Jharkhand Liquor Scam: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, ED ने...

 झारखंड के कथित शराब घोटाले में ED ने नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी और मार्शन इनोवेटिव पर 10.37 करोड़ रुपये...

Cyber Crime in Jharkhand: साइबर ठगी के नेटवर्क में देवघर देश...

 झारखंड में साइबर अपराध के नेटवर्क को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। देवघर साइबर अपराध में देश में तीसरे, दुमका 14वें और गिरिडीह...