बिहार विधानसभा चुनाव : पटना में मतगणना को लेकर DM ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। दो चरणों (6 और 11 नवंबर) की वोटिंग के बाद कल यानी 14 नवंबर को मतगणना होनी है। बिहार के 38 जिलों के 243 सीटों पर 2616 उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला कल ईवीएम के माध्यम से की जाएगी। भारत चुनाव आयोग की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी।

बिहार के 38 जिलों में सबसे अधिक पटना में 14 विधानसभा सीटें हैं

बिहार के 38 जिलों में सबसे अधिक पटना में 14 विधानसभा सीटें हैं। 14 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद कल यानी शुक्रवार को मतगणना होनी है। इसको लेकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने पूरी तैयारी कर ली है। लगातार समीक्षा कर रहे हैं। पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। गुरुवार को भी इस पर समीक्षा की गई।

पटना की सभी 14 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना कर्मियों का आज द्वितीय रैंडमाइजेशन हुआ – DM

पटना की सभी 14 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना कर्मियों का आज यानी गुरुवार को द्वितीय रैंडमाइजेशन हुआ। रिजर्व सहित आज कुल 920 मतगणना कर्मियों का रैंडमाइजेशन हुआ, जिसमें 286 मतगणना पर्यवेक्षक, 348 मतगणना सहायक और 286 मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हैं। इसमें सुरक्षित कर्मियों की संख्या 140 है। ईवीएम की गणना के लिए रिजर्व सहित 672 मतगणना कर्मियों का रैंडमाइजेशन किया गया। जिसमें 224 मतगणना पर्यवेक्षक, 224 मतगणना सहायक और 224 मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर हैं। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए रिजर्व सहित 248 मतगणना कर्मियों का रैंडमाइजेशन किया गया। जिसमें 62 मतगणना पर्यवेक्षक, 124 मतगणना सहायक और 62 मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हैं।

यह भी देखें :

सबसे लास्ट में आएगा दीघा सीट का परिणाम

दूसरी ओर परिणाम की बात की जाए तो पटना जिले की मोकामा सीट का रिजल्ट पहले आएगा। सबसे आखिर में दीघा सीट का रिजल्ट आएगा। पटना के एएन कॉलेज में मतगणना केंद्र को तैयार किया गया है। सुबह आठ बजे से गिनती होगी। विधानसभावार 14 काउंटिंग टेबल का निर्धारण किया गया है। पोस्टल बैलेट काउंटिंग के लिए में विधानसभावार निर्धारित संख्या में अलग से काउंटिंग टेबल की व्यवस्था की गई है।

पोस्टल बैलेट की काउंटिंग के लिए कुल 48 टेबल लगाए गए हैं

जानकारी दी गई कि पोस्टल बैलेट की काउंटिंग के लिए कुल 48 टेबल लगाए गए हैं। इस प्रकार कुल 244 टेबल बनाए गए हैं, जिसमें 48 पोस्टल बैलेट काउंटिंग के लिए और 196 ईवीएम से काउंटिंग के लिए टेबल शामिल हैं। हर एक विधानसभा के लिए 14 काउंटिंग टेबल के अतिरिक्त एक एआरओ टेबल बनाया गया है। पटना के जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन संपूर्ण निर्वाचन कार्य को उत्सवी माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतगणना भी स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

यह भी पढ़े : Breaking : पटना DM का आदेश, मतगणना को लेकर राजधानी में 12वीं कक्षा तक बंद रहे स्कूल…

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img