Advertisment

दिल्ली में ब्लास्ट की घटना के बाद गयाजी में अलर्ट घोषित, विष्णुपद व महाबोधि मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा

गयाजी : दिल्ली में लालकिला के समीप आतंकी ब्लास्ट की घटना के बाद गया में कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। महाबोधि मंदिर, विष्णु पद मंदिर और गयाजी एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई है। गया के सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि दिल्ली में लाल किले के समीप हुए ब्लास्ट की आतंकी घटना के बाद गयाजी में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है।

संभावित आतंकी खतरों वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया है – City SP रामानंद कुमार कौशल

सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने कहा कि संभावित आतंकी खतरों वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया है। गया एयरपोर्ट, महाबोधि मंदिर और विष्णुपद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर भी रखी जा रही है। गयाजी के डीएम शशांक शुभंकर ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की।

Bodhgaya 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Delhi Bomb Blast : भूटान से लौटते ही पीड़ितों से मिलने LNJP अस्पताल पहुंचे PM मोदी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...