Advertisment

गया में मतगणना को लेकर सुरक्षा सख्त, मतगणना केन्द्र पहुँचे हम प्रत्याशी अनिल कुमार

गया में मतगणना को लेकर सुरक्षा सख्त, मतगणना केन्द्र पहुँचे हम प्रत्याशी अनिल कुमार

गया : जिले में विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के लिए बनाए गए दोनों केंद्र—गया कॉलेज और बाजार समिति—पूरी तरह तैयार हैं। कुछ ही देर में मतगणना का कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है।

वीडियो देखे

 

गया कॉलेज में प्रवेश करने के लिए नियुक्त कर्मियों को विशेष प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं और केवल उन्हीं को अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है जिनके पास यह प्रवेश पत्र मौजूद है। वहीं दोनों काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के कई स्तर बनाए गए हैं ताकि मतगणना प्रक्रिया बिना किसी बाधा और पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरी हो सके।

गया कॉलेज और बाजार समिति, दोनों जगहों पर पाँच-पाँच विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती की व्यवस्था की गई है। ईवीएम को स्ट्रांग रूम से निकालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और टेबलों पर गिनती दलों की तैनाती भी पूरी कर ली गई है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

शराबबंदी कानून को मंत्री शीला मंडल ने बताया बड़ा आंदोलन जैसा,...

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच नीतीश सरकार की मंत्री और जेडीयू नेता...

Jharkhand Student Protest:जयराम बिफरे लाठीचार्ज पर बोले, हजार सीटें बिकीं 50...

छात्र आंदोलन में लाठीचार्ज को लेकर जयराम रमेश ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने JSSC परीक्षा में सीटों की कथित बिक्री और CBI जांच...

Jharkhand Student Protest:किसने कहा लाठीचार्ज हुआ? क्या वहां गोली चली? स्वास्थ्य...

छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया। उन्होंने भाजपा पर माहौल बिगाड़ने...