लालू परिवार के झगड़े के बीच कूदी BJP, मालवीय और निशिकांत ने किया पोस्ट

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव खत्म हो गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं महागठबंधन को इस चुनाव में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं चुनाव के खत्म होने के बाद लालू परिवार में खलबली मच गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार के झगड़े को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता व सांसद निशिकांत दुबे, अमित मालवीय और दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने पोस्ट किया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पोस्ट कर कहा कि औरंगजेब और तेजस्वी यादव में क्या समानता है?

रोहिणी ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने पिता लालू प्रसाद को किडनी दान की – अमित मालवीय

इसके साथ ही अमित मालवीय ने इस मामले पर पोस्ट कर लिखा कि रोहिणी आचार्य ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने पिता लालू प्रसाद को किडनी दान की। ताकि उनकी जिंदगी कुछ समय और बढ़ सके लेकिन लालू ने अपनी बेटी रोहिणी के सम्मान से ज्यादा अपने बेटे तेजस्वी को तरजीह दी। आज रोहिणी आचार्या सार्वजनिक रूप से परिवार में चप्पल से पीटे जाने तक की बात कह रही हैं। यही है लालू परिवार की पितृसत्तात्मक, स्त्री-विरोधी और पुरुष-प्रधान मानसिकता का असली चेहरा। इनसे महिला सम्मान की अपेक्षा करना भी अनुचित है।

वो अपना परिवार भी नहीं चला पाए – मनोज तिवारी

राजद नेता रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने के फैसले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा ये जरूर दिख रहा है कि जो लोग पूरे बिहार को चलाने का सपना देख रहे थे, वो अपना परिवार भी नहीं चला पाए। रोहिणी आचार्य ने कहा कि सवाल पूछने पर घर से बाहर निकाल दिया जाना, मारपीट की जाना, कहीं न कहीं उस मानसिकता को दर्शाता है जिसके लिए पूरा शासन जंगलराज के लिए जाना जाता था।

Manoj 22Scope News

मैंने हमेशा लालू यादव के परिवार को अपना परिवार माना – चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। हमारे राजनैतिक मतभेद जरूर हैं लेकिन मैंने हमेशा लालू प्रसाद यादव के परिवार को अपना परिवार माना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह पारिवारिक विवाद जल्द से जल्द सुलझे, घर में एकता बनी रहती है तो इंसान बाहर कठिन परिस्थितियों से लड़ लेता है।

Chirag 22Scope News

रोहिणी के पक्ष में उतरी JDU, नीरज कुमार ने कहा- यह घोर अन्याय है

रोहिणी आचार्य के पक्ष में जनता दल यूनाइटेड (JDU) उतरी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह घोर अन्याय है। इससे अशुभ और कुछ नहीं हो सकता। जिस घर में बेटी का आंसू बहे उसके घर में अशुभ होना तय है। बता दें कि रोहिणी ने कल यानी शनिवार को एयरपोर्ट पर दिल्ली जाते वक्त कहा था। पूरी दुनिया चाणक्य से सवाल पूछ रही है। लेकिन यह लोग सवाल से भागते हैं। सवाल पूछिए तो चप्पल उठाकर आपको मरा जाएगा। इसके बाद से बिहार में सियासत शुरू हो गई है। जदयू ने कहा कि लालू यादव को धृतराष्ट्र नहीं बनना चाहिए, वह क्यों नजर बंद हो गए हैं। इस तरह से तमाशा क्यों देख रहे हैं उन्हें आगे आना चाहिए। अगर कोई दिक्कत है तो उन्हें जिला प्रशाशन को ट्वीट करना चाहिए कार्रवाई किया जाएगा।

Neeraj Kumar 22Scope News

यह भी पढ़े : रोहिणी का सोशल मीडिया पर छलका दर्द, मां बहनों को दी सलाह बोली अपने घर-परिवार और बच्चों का रखे ख्याल….

Bihar Investment News: उद्योग विभाग ने शुरू किया विशेष समाधान अभियान,...

Bihar Investment News: बिहार सरकार ने निवेशकों की लंबित समस्याओं को तेज़ी से सुलझाने और उद्योगों को बेहतर सुविधाएँ देने के मकसद से SIPB...

Bihar Health News: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! डॉक्टरों और नर्सों...

Bihar Health News: हेल्थ सेक्टर में निवेश बढ़ाने और सेवाओं को ज़्यादा सुलभ बनाने के लिए, बिहार सरकार ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य हेल्थ...

Rotary में Rotary Club of Ranchi South ने 70 पौधे लगाकर...

रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ ने रोटरी वर्ष 2026-27 की शुरुआत नामकुम स्थित डिवाइन ग्रेस आश्रम में 70 पौधों के वृक्षारोपण अभियान से की।...