Dhanbad: झरिया में युवक के शव मिलने से हड़कंप, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Dhanbad: झरिया के घनुवाडीह ओपी क्षेत्र स्थित पांडेबेड़ा के पास रविवार को झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस बीच मृतक का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह खुदकुशी की बात कहते हुए दिखाई दे रहा है।

Dhanbad: युवक के शव मिलने से हड़कंप

मृतक की पहचान बोकारो चास निवासी 22 वर्षीय तुषार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तुषार 11 नवंबर को ओडिशा में काम करने के लिए चंद्रपुरा स्टेशन से ट्रेन पकड़ने निकला था, लेकिन स्टेशन तक नहीं पहुंचा। ओडिशा में संपर्क न होने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। चंद्रपुरा थाना में गुमशुदगी दर्ज होने और स्टेशन के सीसीटीवी की जांच के बाद पुलिस ने तुषार का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया, जो लोदना क्षेत्र में मिला।

इसी लोकेशन के आधार पर परिजन पांडेबेड़ा पहुंचे, जहां झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। परिवार ने इसे साफ-साफ हत्या करार देते हुए पांडेबेड़ा की एक युवती और उसके घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि तुषार का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और कुछ दिन पहले युवती के परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

Dhanbad: घनुवाडीह ओपी प्रभारी ने बताया

घनुवाडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि युवक बोकारो का निवासी था और झरिया में एक लड़की से उसके प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा। फिलहाल प्रेम प्रसंग सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...