टिकट नहीं मिलने पर RJD को दिया श्राप! चुनाव परिणाम में वही हुआ साबित, इन्हें बताया हार का कारण

Desk. बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर असंतोष का सिलसिला तेज हो गया है। टिकट न मिलने पर रोते-बिलखते नजर आए RJD नेता मदन शाह ने अब पार्टी नेतृत्व और टिकट वितरण प्रक्रिया पर बड़ा हमला बोला है। मदन शाह ने दावा किया कि टिकट न मिलने का दर्द उन्हें इतना तोड़ कर गया कि उन्होंने उसी क्षण पार्टी के लिए ’25 सीटों पर सिमटने का श्राप’ दे दिया था, और चुनावी नतीजों में वही हुआ।

टिकट न मिलने के दर्द ने पागल बना दिया

मदन शाह ने कहा कि वे टिकट की उम्मीद में पटना लालू प्रसाद यादव से मिलने आए थे, लेकिन उनसे मुलाक़ात नहीं हो सकी। इसके बाद वे भावनाओं में इतने बह गए कि अपने कपड़े फाड़ दिए, सड़क पर लोटने लगे और पार्टी को श्राप दे दिया। उन्होंने कहा, ‘दर्द इतना था कि मैं अपने आप पर काबू नहीं रख पाया। लेकिन पार्टी का बुरा चाहने के बावजूद आज भी उसकी हार मुझे दुख देती है।’

खुद को चाणक्य समझने वाले RJD को बर्बाद कर रहे हैं

मदन शाह ने दावा किया कि टिकट वितरण में लालू यादव की राय नहीं ली गई। उन्होंने सीधे तौर पर कहा, ‘पार्टी में जो खुद को चाणक्य समझते हैं, वही RJD को बर्बाद कर रहे हैं। जब तक इन्हें बाहर नहीं किया जाएगा, पार्टी में सुधार असंभव है।’ उन्होंने यह भी साफ किया कि उनसे टिकट के बदले पैसे सीधे तौर पर नहीं मांगे गए थे।

मदन शाह ने आरोप लगाया कि मधुबन सीट से ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया, जो पार्टी का प्राथमिक सदस्य तक नहीं था, सरकारी डॉक्टर था, बिना इस्तीफा दिए राजनीति में आ गया और अपनी पत्नी के नाम पर टिकट लेकर रहा। उन्होंने कहा, ‘मैं 1990 से RJD का कार्यकर्ता हूं, पार्टी को खून-पसीना दिया है। फिर भी टिकट ऐसे व्यक्ति को दे दिया गया जो संगठन से जुड़ा भी नहीं था।’

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए सरकार में वापसी की है। वहीं महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर ही सिमट गया। वहीं 6 सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

बिहार में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी

इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे अधिक 89 सीटें जीतकर अपना दबदबा बरकरार रखा। वहीं JDU को 85 सीटें मिलीं। इन दोनों दलों के मजबूत प्रदर्शन के साथ एनडीए ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। साथ ही LJPRV को 19 सीटें और HAM को 5 सीटें एवं RSHTLKM को 4 सीटें मिली है।

वहीं महागठबंधन का निराशजनक प्रदर्शन रहा। आरजेडी मात्र 25 सीटें जीत पाई। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ही खुद किसी तरह अपनी सीट बचा पाए। वहीं कांग्रेस मात्र 6 सीटें जीत पाई। CPI(ML)(L) को 2 सीटें, IIP को 1 सीट और CPI(M) को 1 सीट मिली है। साथ ही BSP को एक सीट और AIMIM को 5 सीटें मिली हैं।

Bihar Investment News: उद्योग विभाग ने शुरू किया विशेष समाधान अभियान,...

Bihar Investment News: बिहार सरकार ने निवेशकों की लंबित समस्याओं को तेज़ी से सुलझाने और उद्योगों को बेहतर सुविधाएँ देने के मकसद से SIPB...

Bihar Health News: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! डॉक्टरों और नर्सों...

Bihar Health News: हेल्थ सेक्टर में निवेश बढ़ाने और सेवाओं को ज़्यादा सुलभ बनाने के लिए, बिहार सरकार ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य हेल्थ...

Rotary में Rotary Club of Ranchi South ने 70 पौधे लगाकर...

रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ ने रोटरी वर्ष 2026-27 की शुरुआत नामकुम स्थित डिवाइन ग्रेस आश्रम में 70 पौधों के वृक्षारोपण अभियान से की।...