Advertisement
Advertisement

झारखंड में इंडिया गठबंधन इन महिला विधायकों को देगी लोकसभा का टिकट ?

झारखंड में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं. इन 11 सीटों में से 2 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है, जिसमें कोडरमा से सीटिंग सांसद अन्नपूर्णा देवी पर भरोसा जताते हुए फिर एक बार मौका दिया है तो वहीं प. सिंहभूम से भी सीटिंग सांसद गीता कोड़ा को भाजपा ने टिकट दिया है, हालांकि गीता कोड़ा को भाजपा ने भाजपा का दामन थामने के बाद उम्मीदवार बनाया हैं.

लेकिन अब तक इंडिया गठबंधन ने झारखंड में लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है. अब झारखंड में इंडिया गठबंधन महिलाओं को टिकट देगी या नहीं या किन महिला विधायकों को टिकट देगा इस पर चर्चाएं तेज हैं.

हालांकि भाजपा के दो महिला उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने के बाद इंडिया गठबंधन में महिलाओं की टिकट की दावेदारी को लेकर दबाव बढ़ गया है.

झारखंड की राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस और झामुमो के लिए कुछ महिला विधायकों के नाम पर भी विचार की जा रही है.

इस रेस में सबसे आगे महागामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे और बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का नाम सुर्खियों में चल रहा है . और अगर समीकरण बनता है तो मनोहरपुर से झामुमो विधायक जोबा मांझी को आलाकमान लोकसभा का टिकट दे सकती है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पांडे को गोड्डा लोकसभा के लिए इंडिया गठबंधन का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. दीपिका कांग्रेस की कद्दावर नेता है और महागामा विधानसभा क्षेत्र से 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अशोक कुमार को हरा कर जीत हासिल की थी. दीपिका चंपाई सरकार में मंत्री पद के लिए भी दावेदारी कर रही थी लेकिन दीपिका को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई जिसके बाद कयासों के बाजार गर्म होने लगे कि दीपिका लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी. दीपिका कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव भी हैं.

दीपिका कांग्रेस के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि दीपिका सवर्ण वोटरों के साथ  ही पिछड़ी और दलित जातियों को भी अपने पाले में कर सकती है. वहीं गोड्डा सीट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव की दावेदारी भी सामने आ रही है.

और अगर दीपिका पांडे सिंह को कांग्रेस टिकट देती है तो उनका मुकाबला तीन टर्म से गोड्डा के सांसद रहे निशिकांत दुबे से होगा , निशिकांत दुबे पर बार बार बाहरी होने का आरोप लगता रहता है और दीपिका खांटी झारखंडी है, जिसका फायदा चुनाव में दीपिका को मिलेगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

वहीं हजारीबाग लोकसभा के लिए अंबा प्रसाद को भी इंडिया गठबंधन के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है.अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र साव लगातार मीडिया के सामने अपनी बेटी का कद बढ़ाते रहते हैं और अंबा प्रसाद को झारखंड के सीएम के दावेदार मानते हैं.अंबा प्रसाद वर्तमान में बड़कगांव विधानसभा से कांग्रेस की विधायक हैं.

इन दो कांग्रेस विधायकों के साथ झामुमो की भी महिला विधायक टिकट की रेस में शामिल हो सकती हैं.

राजनीतिक गलियारों में विधायक जोबा मांझी की नाम की चर्चा  है, जोबा लंबे समय से झारखंड सरकार में मंत्री रही हैं. और वो मनोहरपुर से 4 बार विधायक भी बन चुकी है. जोबा मांझी की राजनीति में पकड़ काफी मजबूत है. जोबा मांझी हेमंत सरकार में तो मंत्री रही लेकिन चंपाई कैबिनेट में उन्हें जगह नहीं मिल पाई. इसलिए माना जा रहा है कि झामुमो प. सिंहभूम से जोबा मांझी पर दांव खेल सकती है.

बता दें सिंहभूम सीट 2019 के चुनाव में भी महागठबंन की झोली में आई थी और गीता कोड़ा कांग्रेस की टिकट से वहां से सांसद बनी थी और अब गीता कोड़ा जब भाजपा में चली गई है तो झामुमो इस सीट पर अपना दावा ठोक रहा है. झामुमो का कहना है कि सिंहभूम लोकसभा की 6 में से 5 विधानसभा सीट पर झामुमो के पास है तो स्वभाविक तौर पर इस सीट पर झामुमो लोकसभा चुनाव लड़ेगी. हालांकि अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि यह सीट झामुमो की झोली में जाएगी या कांग्रेस की.

हालांकि सिंहभूम सीट से झामुमो की तरफ से मंत्री दीपक बिरुआ और चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव की भी दावेदारी बताई जा रही है. अब कांग्रेस यह सीट झामुमो को देती है या नहीं ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा.

हालांकि आने वाले कुछ दिनों में इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो जाएगा और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद इस बात से भी पर्दा उठ जाएगा कि इंडिया गठबंधन से इस बार महिला उम्मीदवारों को टिकट मिल पाएगा या नहीं.

 

 

 

Commercial Advertisment

Patna One Day Tour Packages: पटना घूमने का बना रहे हैं...

Patna One Day Tour Packages, पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए अब पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्था करने...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...

Patna Diwali Fire Safety: दिवाली पर आग से बचाने के लिए...

Patna Diwali Fire Safety: दीपावली और छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष...