नीतीश के शपथ ग्रहण को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां शुरू, मोदी से लेकर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे सरीक

नीतीश के शपथ ग्रहण को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां शुरू, मोदी से लेकर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे सरीक

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। आज कैबिनेट की अंतिम बैठक भी संपन्न हुई जिसमें वर्तमान विधानसभा के 19 तारीख के प्रभाव से विघटन की राज्यपाल से अनुशंसा की गई। खबर है कि 20 नवंबर को सीएम नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में शपथ लेंगे।

GOVV 22Scope News

वर्तमान सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक संपन्न

वहीं पूरे कार्यकाल में बिहार के पदाधिकारियों – कर्मियों द्वारा सरकार की नीतियों को सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के साथ ही सकारात्मक सहयोग के लिये मुख्य सचिव सहित तमाम कर्मियों की सेवा की सराहना की गयी।
वहीं सरकार गठन को लेकर कल बीजेपी और जेडीयू विधायक दल की बैठक होगी और उसके बाद एनडीए की बैठक होगी। जिसमें विधायक दल का नेता चुना जायेगा।

GOV MEE 22Scope News

मंत्री परिषद में सीटों की गणित की तस्वीर साफ

बंपर जीत के बाद से ही जेडीयू, बीजेपी, रालोमो और हम नेताओं के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया । अणे मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त कर दी गई है। वहीं मंत्रिपरिषद में मंत्री पद को लेकर भी लगभग बात बन चुकी है कि जिसमें 36 कैबिनेट मंत्रियों में 15-15 पद बीजेपी और जेडीयू के हिस्से में जबकि रालोमो और हम को एक – एक पद और लोजपा(आर) को 3 पद मिलने की संभावना हुई है। वहीं मुख्यमंत्री के अलावा दो उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की भी संभावना है।

पीएम मोदी के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां जोरों पर है। समारोह में पीएम मोदी के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की सूचना है।

ये भी पढ़े :  भारत-नेपाल बॉर्डर के समीप पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी कर लाए जा रहे मादक पदार्थ, गांजा की बड़ी खेप जब्त

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img