15 दिन में जारी होगा CDPO रिजल्ट, JPSC सचिव ने दिया आश्वासन

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) कार्यालय के बाहर शनिवार को CDPO (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी सुबह से ही आयोग मुख्यालय के सामने जमा हुए और नारेबाजी करते हुए आयोग से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की।

“काफी समय बीत गया, अब और इंतजार नहीं”—अभ्यर्थी:

धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने बताया कि CDPO परीक्षा हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन आयोग की ओर से रिजल्ट जारी नहीं किया गया। इससे उनके भविष्य की योजना प्रभावित हो रही है। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि रिजल्ट में देरी के कारण वे मानसिक तनाव में हैं और बेरोजगारी की स्थिति से जूझ रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना था कि वे लंबे समय से इस भर्ती प्रक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं और आयोग को समयबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए।

JPSC सचिव ने प्रदर्शनकारियों से की बातचीत:

अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए JPSC सचिव स्वयं धरनास्थल पहुंचे और सभी को आश्वस्त किया कि CDPO का रिजल्ट अगले 15 दिनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा। सचिव ने अभ्यर्थियों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि आयोग प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रहा है। आश्वासन मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने फिलहाल अपना धरना समाप्त कर दिया, लेकिन नाराज़गी अब भी बनी हुई है।

अभ्यर्थियों का अल्टीमेटम-“15 दिन बाद बड़ा आंदोलन”:

अभ्यर्थियों ने स्पष्ट कहा कि यदि आयोग अपने वादे पर खरा नहीं उतरा, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। अभ्यर्थियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार प्रदर्शन और भी बड़े स्तर पर होगा।

रिजल्ट में देरी से बढ़ रहा असंतोष:

CDPO भर्ती प्रक्रिया पहले से ही कई चरणों में बाधित रही है। परिणाम जारी न होने के कारण अभ्यर्थियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। अभ्यर्थियों का मानना है कि आयोग को पारदर्शिता बरतते हुए जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करना चाहिए, ताकि वे आगे की तैयारी कर सकें।

रिपोर्टः करिश्मा सिन्हा

Vimla Pradhan Death: विमला प्रधान के निधन पर भावुक हुए सीएम...

Vimla Pradhan Death, रांची: झारखंड की पूर्व पर्यटन मंत्री और सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहीं बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री दिवंगत विमला...

Bokaro Janshatabdi Express Incident: बोकारो रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस के...

Bokaro Janshatabdi Express Incident: पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के अगले हिस्से से महिला का कटा हुआ सिर मिलने के बाद शनिवार को बोकारो...

Jharkhand High Court New Judges: झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं...