पूर्णियां में फूड पॉइजनिंग के बाद बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, लिट्टी चोखा खाने के बाद 15 छात्राओं की बिगड़ी हालत

पूर्णियां में फूड पॉइजनिंग के बाद बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, लिट्टी चोखा खाने के बाद 15 बच्चियों की बिगड़ी हालत

पूर्णियां में लिट्टी चोखा खाने के बाद करीब 15 छात्राओं के तबीयत बिगड़ने की खबर हैं।  मामला शहर के फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी स्थित गवर्मेंट ओबीसी गर्ल्स हाई स्कूल से जुड़ा है। जहां लिट्टी चोखा खाने के बाद छात्राओं ने उल्टी, ठंड लगने, तेज सिर दर्द और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत की थी जिसे प्रबंधन द्वारा ध्यान नही दिया गया और कुछ देर बाद बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई।

piir 22Scope News

सूचना पर पहुँचे परिजनों को गेट पर ही रोका 

आनन फानन में छात्राओं को GMCH में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पहुँचे परिजनो को स्कूल के गेट पर रोक दिया गया जिसो लेकर परिजनों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध किया।

GMCH 22Scope News

छात्राओं ने की अजीब गंध की शिकायत

पीड़ित छात्राओं ने बताया कि स्कूल में जीविका की ओर से खाना बनाया जाता है। आज लिट्टी और चोखा बना था। लिट्टी में तेल काफी अधिक था और गंध अजीब सी आ रही थी। उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी। मगर उनकी बात को नजर अंदाज कर दिया गया। लिट्टी-चोखा खाने के कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले 5 इसके बाद कुल 15 बच्चियां बीमार हो गईं।

फूड पॉइजनिंग से बीमार हुईं छात्राओं में प्राची राज, शालिनी कुमारी, पीहू कुमारी, सपना कुमारी, चांदनी कुमारी, क्रिस्टी कुमारी, नवी कुमारी, छोटी कुमारी, दीया कुमारी, अंशु कुमारी, संगीता कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मिष्टी कुमारी, मानसी कुमारी शामिल हैं।

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी

वहीं, परिजनों ने कहा इतनी बड़ी घटना हो गई और उन्हें बताया तक नहीं गया। स्कूल के मेन गेट पर ही उन्हें रोक लिया गया। वहां से फिर अस्पताल आया। यहां बच्चियों की तबीयत काफी खराब है। हालांकि चिकित्सकों ने कहा कि फूड पॉइजनिंग की संभावना दिखती है लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़े :  चुनावी हार के बाद भोजपुरी स्टार का यू-टर्न, बोले मैं नेता नहीं बनना चाहता, मैं शुरू से विरोध में था

 

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...