HPV वैक्सीन लगते ही कई छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, भागे-भागे अस्पताल पहुंचे DM

सहरसा : बिहार के सहरसा में शुक्रवार यानी 17 अक्टूबर को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) इंजेक्शन के चलते 30 से 35 के आसपास छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। कुछ छात्राएं बेहोश हो गईं। पूरा मामला सत्तर कटैया प्रखंड के मध्य विद्यालय आरन का है। तबीयत बिगड़ते ही स्कूल में हंगामा मच गया। परिजन और स्कूल के कर्मियों ने इन्हें सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी बीमार छात्राओं के एक साथ पहुंचने पर सदर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सदर अस्पताल में भर्ती छात्राओं में तराना खातून, प्रियंका, रानी कुमारी, रितु कुमारी, शिवरानी कुमारी, पूजा, अंजली कुमारी, अजमेरी, सिकी कुमारी और सोनाक्षी कुमारी आदि हैं।

Goal 7 22Scope News

डॉक्टर की टीम स्कूल आई थी, बताया कि जो भी बच्चे हैं सबको इंजेक्शन पड़ेगा – परिजन

इस मामले में एक छात्रा के परिजन मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि डॉक्टर की टीम स्कूल आई थी, बताया कि जो भी बच्चे हैं सबको इंजेक्शन पड़ेगा। इस इंजेक्शन से कई बीमारियां ठीक होती हैं। जब बच्चों को इंजेक्शन दिया तो एक बच्ची बेहोश हो गई। दूसरी बच्चे को दिया गया तो वो भी बेहोश हो गई।

सूचना मिलने के बाद भागे-भागे जिलाधिकारी दीपेश कुमार अस्पताल पहुंचे

बताया गया कि इस तरह करीब 30-35 बच्चियां बेहोश हो गईं। प्रिंसिपल की अनुमति से ही बच्चियों को इंजेक्शन दिया गया है। उनको समझना चाहिए जब एक इंजेक्शन देने से बच्ची बेहोश हो गई तो उनको इसे रोकना चाहिए था। सूचना मिलने के बाद भागे-भागे सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस पूरे मामले में बताया कि एचपीवी सर्वाइकल कैंसर का इंजेक्शन होता है, वहीं बच्चियों को पड़ना था। करीब 15 बच्चियां यहां आई हैं। डॉ. ने बताया कि बहुत जल्द बच्चियां ठीक हो जाएंगी।

Saharsa Hospital 1 22Scope News

क्या होता है एचपीवी इंजेक्शन?

दुनियाभर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाव के लिए सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीनेशन लगाया जा रहा है। एचपीवी वायरस के कारण महिलाओं के यूटरस और प्राइवेट पार्ट्स में कैंसर होने का रिस्क रहता है। इसलिए पीरियड्स होने के बाद लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीनेशन लगाने की सलाह दी जाती है, ताकि भविष्य में कैंसर की इंफेक्शन की शुरुआत को रोका जा सके। नौ से 14 साल की बच्चियों को यह दिया जाता है।

यह भी पढ़े : भभुआ में दिनदहाड़े गोली मारने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक सवार से 16 किलो 739 ग्राम गांजा बरामद

Saffrn

Trending News

Purushottam Maas 2026: 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मास, जानें...

 17 मई से पुरुषोत्तम मास 2026 शुरू हो रहा है। जानें अधिक मास का धार्मिक महत्व, पूजा-व्रत की तिथियां और भगवान विष्णु से जुड़ी...

Middle East Tension Effect: रोजमर्रा की वस्तुएं हुईं महंगी, साबुन से...

 मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे माल की महंगाई का असर अब घरेलू बजट पर दिखने लगा है। साबुन, डिटर्जेंट, हॉर्लिक्स और बैटरी समेत कई...

Facebook Scam: विदेश में डॉक्टर बनकर महिला को फंसाया, फोटो एडिट...

 रांची में फेसबुक पर डॉक्टर बनकर साइबर अपराधी ने महिला को ब्लैकमेल किया। फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर 2.50 लाख रुपये...

CBSE New Rule: कक्षा 9 से तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य, 2026...

सीबीएसई ने एनईपी 2020 के तहत बड़ा बदलाव किया है। 1 जुलाई 2026 से कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाओं का अध्ययन...

Love Drama: साली से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर...

गिरिडीह के डुमरी में शादीशुदा युवक साली से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पांच घंटे बाद पुलिस ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img