कच्चा चावल खाने से 7 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

आरा : शहर के टाउन थाना क्षेत्र के डीटी रोड स्थित राजकीय अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय में कच्चा चावल खाने से सात छात्राओं की हालत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अन्य छात्राओं एवं शिक्षक द्वारा इलाज के लिए आरा अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार उक्त छात्राओं में नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा निवासी शिव प्रसन्न सिंह की पुत्री प्रियंका कुमारी, पटना जिला के पुनपुन थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव निवासी सिंटू मांझी की पुत्री खुशबू कुमारी, बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव निवासी संतोष राम की पुत्री प्रियांशु कुमारी, उसी विद्यालय की विक्की कुमारी, अंजली कुमारी, अर्चना कुमारी एवं रजनी कुमारी शामिल है।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...